फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Here We Are: इस्राइली फिल्म ‘हियर वी आर’ की मुंबई में हुई स्क्रीनिंग, काउंसल जनरल कोब्बी ने कहा- मैं भावुक हूं

Fri, 22 Aug 2025 09:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Here We Are in India: साल 2000 में रिलीज हुई इस्राइली फिल्म 'हियर वी आर' की भारत में स्क्रीनिंग हुई। 

विज्ञापन
हियर वी आर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीर बर्गमैन के निर्देशन में इस्राइली फिल्म 'हियल वी आर' साल 2000 में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में की गई, जिसे देख मध्य-पश्चिम भारत में इस्राइल के काउंसल जनरल कोब्बी शोशनी ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

क्या बोले कोब्बी शोशनी?

विज्ञापन

इस्राइल फिल्म 'हियर वी आर' की रिलीज पर मध्य-पश्चिम भारत में इस्राइल के काउंसल जनरल कोब्बी शोशनी ने एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इसके कुछ हिस्से देखे तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। हमारे लिए युद्ध या राजनीति से परे जाकर ऐसे लोगों की कहानी सामने लाना जरूरी है। एक पिता होने के नाते, यह बहुत ही मार्मिक था। मैं इसे यहां मुंबई में देखकर बहुत खुश हूं, कभी-कभी हममें जरूरतमंद लोगों की मदद करने की क्षमता नहीं होती।’


क्या है फिल्म की कहानी?
‘हियर वी आर’ फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक पिता और उसके ऑटिस्टिक बीमारी से पीड़ित बेटे की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म दोनों के बीच के रिश्ते को दर्शाती है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: ‘द बंगाल फाइल्स’ का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं मिथुन, बोले- ‘कला का काम सच दिखाना’


फिल्म के बारे में
‘हियर वी आर’ फिल्म का निर्देशन नीर बर्गमैन द्वारा किया गया है और इसे डाना इडिसिस द्वारा लिखा गया है। फिल्म में शाई अविवी और नोआम इम्बर मुख्य भूमिका में नजर आए  हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें