120 बहादुर ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रोडक्शन हाउस की दलील
फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से पेश अधिवक्ता जय के. भारद्वाज ने कहा कि ट्रेलर और फिल्म का नाम दो महीने से सार्वजनिक डोमेन में हैं, लेकिन याचिकाकर्ताओं ने रिलीज से ठीक पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जो न्याय प्रक्रिया का दुरुपयोग है। भारद्वाज ने यह भी बताया कि फिल्म को सीबीएफसी प्रमाणन के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय की पूर्वावलोकन समिति से 7 नवंबर को मंजूरी मिल चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पिता को देख नहीं थमे अशनूर के आंसू, शहबाज ने की उठक-बैठक; कुनिका ने बुलाया संबधी
अहीर समुदाय की भावनाओं की दलील भी नहीं बनी आधार
इस मामले पर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा का तर्क था कि फिल्म को ‘120 वीर अहीर’ नाम दिया जाना चाहिए, ताकि लड़ाई में अहीर समुदाय के योगदान को स्पष्ट मान्यता मिल सके। याचिका में सभी शहीदों के नाम शामिल करने और अहीर कंपनी की भूमिका को प्रमुखता से दर्शाने की मांग की गई थी।
हालांकि कोर्ट ने इन मांगों को स्वीकार करने से इंकार किया। कोर्ट का स्पष्ट मत था कि फिल्म एक रचनात्मक अभिव्यक्ति है जिसे पहले ही आवश्यक सरकारी स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इसके कारण कोर्ट के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं बनती।