फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहु केतु' की रिलीज से पहले पुलकित सम्राट ने कॉमेडी पर साझा किए विचार, कपिल शर्मा को बताया शानदार

Sat, 10 Jan 2026 12:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu: अपकमिंग फिल्म 'राहु केतु' के कलाकारा पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने कॉमेडी पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कपिल शर्मा के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
पुलकित सम्राट, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर पुलकित सम्राट अपनी अपकमिंग फिल्म 'राहु केतु' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्टर ने कॉमेडी के बदलते स्वरूप और आज के एंटरटेनमेंट माहौल में जिम्मेदार कॉमेडी की अहमियत पर अपने विचार साझा किए हैं। उनका मानना है कि कॉमेडियन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके जोक्स ऑडियंस पर कैसे असर करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कॉमेडी में हद नहीं पार करनी चाहिए
जूम से बातचीत में पुलकित सम्राट ने कहा 'कभी-कभी लोग मजाक को अच्छे से नहीं लेते हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम जोक्स को अच्छे से बनाएं। हमें हद नहीं पार करनी चाहिए, बल्कि दर्शकों को समझना चाहिए। हम हमेशा कमरे का जायजा लेते हैं। इस बात को लेकर होशियार रहने की जरूरत है कि दर्शक किस तरह के जोक्स के लिए तैयार हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आप कपिल शर्मा शो में हैं और किसी को रोस्ट कर देते हैं तो वह नाराज हो जाएगा। कपिल अपने चुटकुलों और जिंदगी के अनुभवों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।'

राहु केतु - फोटो : आईएमडीबी
किसी का मजाक उड़ाना कॉमेडी नहीं है
बातचीत में वरुण शर्मा ने कहा 'किसी और का मजाक उड़ाना हमारे लिए कॉमेडी नहीं है। किसी का मजाक उड़ाना सबसे आसान होता है लेकिन मेरा मानना है कि यह सही बात नहीं है। हमेशा इस बात की कोशिश की जाती है कि दूसरे व्यक्ति को बुरा महसूस न हो। भले ही कोई सामने हंस रहा हो लेकिन घर जाकर वह बुरा ना सोचे।'

'धुरंधर 2' या 'टॉक्सिक' की वजह से नहीं पोस्टपोन हुई 'आवारापन 2', फिल्म टलने की यह है असली वजह

विज्ञापन

'राहु केतु' के बारे में
ख्याल रहे 'राहु केतु' एक अनोखी, पौराणिक कथाओं से प्रेरित कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन विपुल विग ने किया है। फिल्म में पुलकित, केतु और वरुण, राहुल के किरदार में हैं। जिनके कारनामे दर्शकों को हंसाएंगे। ट्रेलर पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि फिल्म उन दर्शकों को पसंद आएगी जो कॉमेडी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें