किसी का मजाक उड़ाना कॉमेडी नहीं है
बातचीत में वरुण शर्मा ने कहा 'किसी और का मजाक उड़ाना हमारे लिए कॉमेडी नहीं है। किसी का मजाक उड़ाना सबसे आसान होता है लेकिन मेरा मानना है कि यह सही बात नहीं है। हमेशा इस बात की कोशिश की जाती है कि दूसरे व्यक्ति को बुरा महसूस न हो। भले ही कोई सामने हंस रहा हो लेकिन घर जाकर वह बुरा ना सोचे।'
'राहु केतु' के बारे में
ख्याल रहे 'राहु केतु' एक अनोखी, पौराणिक कथाओं से प्रेरित कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन विपुल विग ने किया है। फिल्म में पुलकित, केतु और वरुण, राहुल के किरदार में हैं। जिनके कारनामे दर्शकों को हंसाएंगे। ट्रेलर पर शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि फिल्म उन दर्शकों को पसंद आएगी जो कॉमेडी पसंद करते हैं।