सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम कर ली। तीन महीने के बाद आखिरकार गौरव शो के विजेता बने। उनके बाद रनर अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे रहे। इसके बाद चौथे पर तान्या मित्तल तो पांचवे नंबर पर अमाल मलिक रहे। गौरव खन्ना के शो जीतने के बाद लोगों का क्या कुछ रिएक्शन देखने को मिल रहा है, चलिए जानते हैं।
गौरव के जीतने पर लोगों का रिएक्शन
गौरव के शो जीतने के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'गौरव खन्ना के जीतने वाले उस पल पर मैं सचमुच रो पड़ा! वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने पूरी गरिमा के साथ जीत हासिल की। यह पल मुझे बेहद पसंद आया।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'जीत के बारे में कहने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन इस वक्त जो भावनाएं मैं महसूस कर रहा हूं, वो शब्दों में बाहर ही नहीं आ पा रही हैं… इसलिए मैं इसे बाद में लिखूंगा।'
फरहाना-तान्या के लिए फैंस को लगा बुरा
जहां एक तरफ गौरव के जीतने पर उनके फैंस ने जमकर जश्न मनाया। वहीं फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के शो ना जीतने पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- जीके जीत गए हैं। जीतने के बाद भी वह फरहाना को ताली बजा कहकर ताना मार रहा था!! बिग बॉस के इतिहास का सबसे खराब विनर। एक और यूजर ने लिखा- 'वह भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन उसने मेरा दिल जीत लिया। बिग बॉस 13 और शुक्ला के बाद वही एकमात्र कंटेस्टेंट है जिससे मैं फिर से सच में जुड़ पाया। उसके लिए ढेरों दुआएं।