फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: मेकअप आर्टिस्ट ने दिखाया विक्की कौशल का असली लुक; जमकर तारीफ कर रहे लोग

Mon, 17 Feb 2025 01:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने 'छावा' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखर लोग प्रीतिशील और विक्की कौशल की तारीफ कर रहे हैं। अब भी देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@preetisheel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में तीसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म में विक्की कौशल की अदाकारी और लुक की तारीफ हो रही है। फिल्म 'छावा' में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने विक्की कौशल का मेकअब किया है। हाल ही में प्रीतिशील सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल का लुक साझा किया है। 
विज्ञापन


छावा की मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर की तस्वीरें
प्रीतिशील सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि वह घायल होने के बाद भी बहुत ही आक्रामक नजर आ रहे हैं। उनके बदन से नकली खून बह रहा है। इसके साथ उनके बदन से नकली गोश्त के टुकड़े भी लटक रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल जंजीरों से बंधे हैं। इसमें उनके पूरे बदन पर जख्म हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Day 3 Day Box Office Collection विक्की कौशल ने जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, छावा का कलेक्शन 110 करोड़ के पार
विज्ञापन


लोगों ने मेकअप आर्टिस्ट टीम को किया सलाम
शोशल मीडिया पर फैंस विक्की कौशल और मेकअप आर्टिस्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'हमने विक्की की कलाकारी नहीं देखी, इसमें धर्म के रक्षक महावीर छत्रपति शंभाजी महाराज नजर आ रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'बहुत अच्छा काम'। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'जबरदस्त काम'। एक और यूजर ने लिखा है कि 'मेकअप टीम को सलाम, जय शंभाजी।'

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: अभिनय के लिए छोड़ा डॉक्टर का पेशा, 20 साल से स्ट्रगल कर रहे अभिनेता ने ‘छावा’ में काटा गदर

फिल्म के बारे में 
आपको बता दें कि 'छावा' फिल्म छत्रपति शंभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से मुगल शासक औरंगजेब ने छत्रपति शंभाजी महाराज को कैद में कत्ल कर दिया था। फिल्म में विक्की कौशल ने शंभाजी महाराज का किरदार निभाया है, तो वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.10 करोड़ रुपये की कमाई थी। अब तक फिल्म ने 121 रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें