फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद लहंगे में देसी गर्ल प्रियंका ने दिखाए जलवे, ग्लोबट्रॉटर इवेंट में किया नमस्ते; वायरल हो रही तस्वीरें

Sat, 15 Nov 2025 09:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

GlobeTrotter Event: एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म के इवेंट 'ग्लोबट्रॉटर' से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म के लिए हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट हुआ। इस इवेंट में फिल्म के कलाकार पहुंचे और फैंस ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। फिल्म 'वाराणसी' की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर सफेद रंग की ड्रेस में नजर आईं। इवेंट में आते ही उन्होंने नमस्ते किया और फैंस की तरफ हाथ हिलाया।
विज्ञापन

प्रियंका ने फैंस से किया नमस्ते
सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गहनों से पूरा किया। प्रियंका ने इवेंट में एंट्री की और फैन्स को नमस्ते किया। उन्होंने अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिवादन किया। उन्होंने फिर से हाथ हिलाया और कुछ सेकंड के लिए मुस्कुराईं, फिर पृथ्वीराज के बगल में बैठ गईं। इवेंट में महेश बाबू और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हुए।
 

इवेंट में क्या बोलीं प्रियंका?
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'मुझे भारत में इस फिल्म में काम करने पर बहुत खुशी हो रही है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं तेलुगु इंडस्ट्री को ज्वाइन कर पाई। ये तो बस शुरुआत है।' उन्होंने राजामौली और महेश बाबू की तारीफ की। महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा मुझे आपके परिवार ने इतना अपनापन फील कराया। मुझे लगा कि हैदराबाद मेरा दूसरा घर है।
   

फैंस ने की प्रियंका की तारीफ
इवेंट से प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा है 'प्रियंका बिल्कुल रानी लग रही हैं! भारतीय फिल्मों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है!' एक दूसरे फैन ने लिखा है 'वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं! देखिए कितनी खूबसूरत हैं!' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'अविश्वसनीय सुंदरता।'
 
राजामौली ने जारी किया लुक
कुछ दिन पहले राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक जारी किया था। पोस्टर में प्रियंका साड़ी में एक्शन करते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल के साथ पीली साड़ी पहनी थी। हाथ में बंदूक लिए हुए वह निशाना लगा रही थीं।
विज्ञापन

प्रियंका की फिल्मों की झलक
इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी की कुछ झलकियां दिखाई गईं। उनके बॉलीवुड और हॉलीवुड के सफर को भी दिखाया गया। इसके अलावा जब प्रियंका चोपड़ा मंच पर आईं तो दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें