फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक जोनस को बताया शानदार कलाकार, बेटी मालती ने पापा पर इस तरह लुटाया प्यार

Wed, 09 Apr 2025 08:26 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के अभिनय की तरीफ करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। जानिए प्रियंका ने किस बात के लिए की निक की तारीफ और क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे कपल हैं, जो एक-दूसरे पर प्यार लुटाने और एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर प्रियंका ने अपने पति निक जोनस की तारीफ की है और उन्हें एक शानदार कलाकार बताया है। प्रियंका निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ के ब्रॉडवे डेब्यू में शामिल हुईं। इस समारोह की कई तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही शो के लिए पति निक की तारीफ भी की है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

विज्ञापन

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस और शो की मुख्य अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने पति निक पर प्यार भी लुटाया और उन्हें किस करते हुए भी एक फोटो साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “ब्रॉडवे पर ‘द लास्ट फाइव ईयर्स’ की ओपनिंग नाइट। वाकई शानदार कलाकारी। बधाई हो निक जोनस और शो की पूरी टीम व क्रू को।”
 




यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker Birthday: कभी 'बिंदिया' तो कभी 'चंदा', इन किरदारों से स्वरा भास्कर ने खूब लूटी वाहवाही

 

बेटी मालती ने पापा के लिए बनाया पोस्टर

विज्ञापन

अपनी इस पोस्ट में प्रियंका ने बेटी मालती की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस तस्वीर में मालती एक पोस्टर बना रही हैं। जो उन्होंने अपने पिता निक जोनस को बधाई देने के लिए बनाया है। प्रियंका ने निक के लिए कार्ड बनाती मालती की ये तस्वीर भी शेयर की। दिल को छू लेने वाली यह तस्वीर कपल की शाम की तस्वीरों में शामिल हो गई और लोगों का दिल जीत रही है। प्रियंका की इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी है। निक ने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाकर इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘सिकंदर’ का हाल बेहाल, 100 करोड़ी हुई ‘एल 2 एम्पुरान’; जानिए 600 करोड़ से कितनी दूर छावा

एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों उन्होंने जयपुर और ओडिशा में शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम फिलहाल अभी ‘एसएसएमबी 29’ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें