फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये का निवेश करके आज करोड़ों पीट रही 'बालिका वधू' फेम ये अदाकारा; कैसे आया आइडिया? खुद किया खुलासा

Sat, 16 May 2026 03:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neha Marda Success Story: चर्चित सीरियल 'बालिका वधू' में गहना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मर्दा अब सफल बिजनेस वुमन हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस बिजनेस से वे करोड़ों रुपये कमा रही हैं, उसकी नींव सिर्फ दस रुपये के निवेश से रखी थी।
विज्ञापन
नेहा मर्दा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई के इस दौर में दस रुपये की कीमत शायद बहुत से लोग नहीं समझते होंगे। मगर, सूझबूझ से काम लिया जाए तो दस रुपये भी इंसान की तिजोरी भर सकते हैं। अभिनेत्री नेहा मर्दा ने इसकी मिसाल पेश की है। नेहा ने 'बालिका वधू' में गहना के रूप में अच्छी छाप छोड़ी थी। अब वे बिजनेस की दुनिया में हैं। उन्होंने अपना एक ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च किया, जो फिटकरी से बना है। इसका आइडिया कैसे आया? इसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं। जानिए

विज्ञापन

नेहा मर्दा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है नेहा मर्दा का बिजनेस? कैसे आया आइडिया?
नेहा मर्दा एक ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी चला रही हैं। उनकी कंपनी का यह प्रोडक्ट फिटकरी से बना है। दरअसल, यह फिटकरी का अंडरआर्म रोल-ऑन है। नेहा मर्दा को बिजनेस का विचार अपनी ही एक समस्या के चलते आया। दरअसल, प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में कुछ बदलाव हुए। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि शरीर से एक अजीब दुर्गंध आने लगी है।

बाजार के प्रोडक्ट से नहीं मिली मदद
नेहा ने उपाय के लिए बाजार में मौजूद तमाम ऑर्गेनिक प्रोडक्ट अपनाए, लेकिन खास मदद नहीं मिली। फिर वे डियोडोरेंट इस्तेमाल करती रहीं। नेहा का कहना है कि यह बहुत ही परेशान करने वाली बात है, मगर इस पर लोग खुलकर बात नहीं करते।

लगातार बढ़ रहा है कारवां
नेहा ने अपनी कंपनी खोली। बिजनेस ने शुरू होते ही रफ्तार पकड़ ली और महज दो महीने में दो लाख से ज्यादा ग्राहक जुटा लिए। नेहा मर्दा की कंपनी की आमदनी हर महीने दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। बिजनेस का निरंतर विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन

नेहा मर्दा - फोटो : इंस्टाग्राम @nehamarda
शार्क टैंक में रखा था आइडिया
बता दें कि नेहा मर्दा ने शार्क टैंक इंडिया में अपने इस अनोखे बिजनेस आइडिया की पिच रखी थी।  आइडिया साझा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपनी बॉडी से एक अजीब सी दुर्गंध महसूस की थी। नेहा की पिच सुनने के बाद शार्क अमन और अनुपम मित्तल ने उन्हें एक परसेंट इक्विटी पर 1.8 करोड़ की डील ऑफर की, जो उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार भी की। ब्यूटी प्रोडक्ट की बिक्री के साथ-साथ इस उत्पाद के इंस्टाग्राम पेज पर भी 24 मिलियन से ज्यादा ऑर्गेनिक व्यूज  आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें