प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब शुरू हुआ था निक-प्रियंका की बातचीत का सिलसिला?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल के एक बिटिया मालती है। निक और प्रियंका चोपड़ा की बातचीत का सफर नौ साल पहले यानी साल 2017 में शुरू हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपना नंबर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने निक जोनस के साथ अपने शुरुआती रिश्ते के कुछ ऐसे पल शेयर किए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए। इसी के साथ उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 2017 की गर्मियों में निक को अपना नंबर दिया था। इस पोस्ट में उन्होंने इस याद को जोनस ब्रदर्स के नए गाने 'लिसन व्हेन सैड' से जोड़ा।
प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा है, 'ओह हां! मुझे याद है कि मैंने गर्मियों में तुम्हें अपना नंबर दिया था। साल 2017 की गर्मियों में'। इसी के साथ जानकारी दी है कि जोनस ब्रदर्स का नया गाना 'लिसन व्हेन सैड' रिलीज हो गया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने क्या लिखा?
प्रियंका चोपड़ा पुरानी यादों में खोई नजर आई हैं। उन्हें याद है कि निक और उनकी मोहब्बत का सफर कैसे और कब शुरू हुआ। उन्होंने डेटिंग के दिनों की कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरों का एक मोंटाज पोस्ट किया है। बैकग्राउंड में जोनस ब्रदर्स का नया गाना बज रहा था। इस गाने में निक उस गर्मी के मौसम के बारे में गा रहे हैं, जब उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस पोस्ट पर प्रियंका की चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। परिणीति ने लिखा है, 'वाह, गोवा वाली ट्रिप तो जबर्दस्त थी'।
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया