विदेशों में कब रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?
फिल्म 'हनुमान अंश' भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए अब दुनियाभर के दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन से रूबरू हो सकेंगे। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान करते हुए होम्बले फिल्म ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
- फिल्म 'हनुमान अंश' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
- कैप्शन लिखा है, 'आस्था से जुड़ी एक कहानी। सरहदों के पार का एक सफर। हमें होम्ब्ले ओवरसीज के जरिए इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व है'।
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?
फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया गया है। 'हनुमान अंश' फिल्म थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की अच्छी कहानी को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला है, जिसकी वजह से लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।
- फिल्म 'हनुमान अंश' ने 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।
- पहले वीक फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे वीक में कलेक्शन 40 लाख रुपये रहा।
- तीसरे वीक कमाई 10.40 करोड़ रुपये रही।
- चौथे वीक का टोटल कलेक्शन 50.24 करोड़ रुपये रहा।
- फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये हो चुका है।
विदेशों हस्तियां भी रहीं बाबा नीम करौली की भक्त
नीम करौली बाबा का नाम आते ही महावीर हनुमान का खयाल दिल को छू जाता हैं। उनकी कहानी पर बनी फिल्म ने देश में लोगों के दिलों को छू लिया है। अब यह विदेशों में पहुंचेगी। बता दें कि नीम करौली बाबा वही हैं, जिनके आध्यात्मिक प्रभाव ने स्टीव जॉब्स, मार्क जकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी मशहूर विदेशी हस्तियों को भी प्रभावित किया है। देखना होगा कि अपनी ओवरसीज रिलीज में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।