फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद भी कायम है प्रियंका चोपड़ा का जलवा, 5वीं बार मिला खूबसूरती का खिताब

Thu, 28 Jun 2018 08:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priyanka chopra
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जलवा 35 की उम्र में भी कायम है। हालांकि इन दिनों वह अपने हॉलीवुड बॉयफ्रेंड निक जोन्स की वजह से चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह अपनी खूबसूरती को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हैं। अपने बोल्ड लुक की वजह से प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉ़लीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा को मैग्जीम मैग्जीन की ओर से 'हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट' का टाइटल से नवाजा है। मैग्जीन ने अपने जून 2018 के एडिशन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा बेहद हॉट अवतार में जगह दी है। 

व्हाइट कलर के ट्रांस्पेरेंट सूट में प्रियंका इस तस्वीर में बड़ी खूबसूरत नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि प्रियंका ने ये खिताब कोई पहली बार अपने नाम नहीं किया है बल्कि रिकॉर्ड कायम करते हुए ऐसा उन्होंने लगातार पांचवी बार कर दिखाया है। 
विज्ञापन

 

इसके साथ ही उन्होने लिखा है, "प्रियंका बेहद टैलेंटिड हैं, तेज दिमाग के साथ-साथ उनके पास खूबसूरती भी है। क्या ये कोई सरप्राइज है कि करोड़ फैंस के सपोर्ट के साथ प्रियंका ने एक बार फिर से मैग्जिम इंडिया 2018 में 100 लोगों कि लिस्ट में एक बार फिर से पहले नंबर पर वापसी कर ली है, और रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवी बार कवर पेज पर छा गई हैं। पीसी एक बार फिर से आपका स्वागत है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें