हैदराबाद में प्रियंका के साथ शूट पर गई बेटी मालती
इस दौरान जब एक फैन ने प्रियंका से पूछा कि जब वो शूटिंग पर जाती हैं तो अपनी फैमिली या बच्ची को साथ ले जाती हैं या फिर अकेली जाती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी बेटी हैदराबाद में सेट पर मेरे साथ थी। उसने महेश बाबू, नम्रता और उनकी बेटी सितारा के साथ मजेदार समय बिताया। वो राजामौली के फार्म पर भी गई जहां वो एक बछड़े से मिली। यह उसकी सबसे खूबसूरत यादों में से एक है।
खुद तेलुगु में अपने डायलॉग्स बोलेंगी प्रियंका
एक फैन ने तेलुगु में डायलॉग बोलने के अनुभव के बारे में प्रियंका से पूछा। साथ ही पूछा क्या इसमें मुश्किल हुई? एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'जाहिर है यह मेरी पहली भाषा नहीं है, लेकिन
राजामौली सर ने बहुत मदद की। मैं अपने तेलुगु डायलॉग्स बोलूंगी और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।' एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या आप ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में तेलुगु में भाषण देंगी? इस पर पीसी ने कहा, 'मैं अभी भी तेलुगु सीखने पर काम कर रही हूं। इसलिए मेरी गलतियों को माफ कर दीजिएगा। मैं कोशिश करूंगी। हो सकता है मिला-जुलाकर बोलूं। आपको क्या लगता है?' पीसी ने इस दौरान एक फैन के कहने पर स्पैनिश भी बोलकर दिखाई।
राजामौली के साथ काम करना था मुश्किल? प्रियंका ने दिया जवाब
एक प्रशंसक ने पूछा कि ज्यादा मुश्किल क्या था तेलुगु बोलना या फिर राजामौली का टाइट व गंभीर शूटिंग शेड्यूल? प्रियंका ने जवाब दिया, 'मुश्किल तो कुछ भी नहीं था। लेकिन दोनों ही मेरे लिए जिंदगी बदलने वाले अनुभव रहे।' इस दौरान एक फैन ने प्रियंका से तेलुगु के कोई दो शब्द बोलने को कहे। इस पर प्रियंका ने उसे तेलुगु में रिप्लाई किया।
जल्द आ सकता है 'एसएसएमबी 29' से प्रियंका का पोस्टर
जब एक फैन ने प्रियंका से पूछा कि क्या 'एसएसएमबी 29' से आज उनका पोस्टर सामने आएगा? इस पर पीसी ने रिप्लाई दिया, 'मैं बस इतना कह सकती हूं कि अपनी फीड रिफ्रेश करते रहिए। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा वापस आ गई है। मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं!'