एयरपोर्ट से रोते हुए गईं मनारा चोपड़ा
मनारा चोपड़ा को जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर मिली, वो दौड़ी-दौड़ी मुंबई वापस लौटीं। एक्ट्रेस पिता की मौत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वो काफी परेशान दिखीं। गौरतलब है मनारा चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। इस दौरान वह बहुत उदास, हताश और परेशान दिख रही थीं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।
मनारा चोपड़ा ने खुद किया पोस्ट
उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी देते हैं, जो 16 जून को हमें छोड़कर चले गए। वो हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।' पैपराजी पेज ताहिर जासूस के इंस्टाग्राम पेज पर मनारा का वीडियो शेयर किया गया है।