फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह की लग्जरी घड़ी पर आई प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम तो ब्रांड एंबेसडर बन सकती हो

Sun, 09 Nov 2025 09:02 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Reacts To Bharti Singh Watch: हाल ही में भारती सिंह ने प्रियंका चोपड़ा की घड़ी के लिए अपनी दीवानियत दिखाई थी। अब प्रियंका ने भारती की लग्जरी घड़ी पर अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-भारती सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच वो अपने फैंस के साथ लगातार व्लॉग्स के जरिए अपनी जिंदगी को खुलकर दिखा रही हैं। हाल ही में भारती को उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक बेहद लग्जरी गिफ्ट की। भारती ने घड़ी को दिखाते हुए बताया कि प्रियंका के हाथ में जब से उन्होंने ये घड़ी देखी थी तभी से ही उन्हें ये चाहिए थी। अब भारती के इसी व्लॉग पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आ गया है। 

विज्ञापन


भारती सिंह को मिली लग्जरी घड़ी 
भारती ने अपने व्लॉग में इस घड़ी को दिखाते हुए बड़े प्यार से कहा, 'प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली आपकी जैसी घड़ी, सुन रही हो क्या?” जिस पर हर्ष मजाक में बोले, 'क्या वो तुम्हारा व्लॉग देखती हैं?' भारती ने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वो इस वीडियो को इतना शेयर करें कि ये प्रियंका तक पहुंच जाए। और हुआ भी कुछ ऐसा ही- व्लॉग सीधा प्रियंका चोपड़ा तक पहुंचा और उनका जवाब सोशल मीडिया पर छा गया।
 




यह खबर भी पढ़ें: 'अच्छे पति नहीं हैं गोविंदा', सुनीता आहूजा का फिर चौंकाने वाला दावा, बोलीं- हीरोइनों के साथ बिताते थे वक्त
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट
प्रियंका ने लिखा, 'मैं देख रही हूं और तुम पर ये घड़ी मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। तुम तो घड़ी की कंपनी की अगली ब्रांड एंबेसडर हो, बस अभी तक उन्हें पता नहीं था।' साथ ही उन्होंने भारती और उनके परिवार को ढेर सारा प्यार भी भेजा।



सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस रिएक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ नया नहीं, बस प्रियंका का वही पुराना प्यार और विनम्रता।' तो किसी ने लिखा, 'यही तो है असली स्टारडम- जब आप बड़े होकर भी दूसरों की खुशी में शामिल हों।' बता दें इस लग्जरी वॉच की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 
भारती और हर्ष की जोड़ी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी और साल 2017 में उन्होंने शादी कर ली। आज वो अपने बेटे लक्ष यानी गोला के पैरेंट्स हैं और हाल ही में भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा- 'हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं, गणपति बप्पा मोरया।' भारती ने कई बार कहा है कि इस बार वो बेटी चाहती हैं, ताकि उनका परिवार पूरा हो जाए। वहीं फैंस भी उनके इस नए सफर के लिए उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें