समुद्र किनारे सुहाने पल बिताती दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। 'ब्लूफ्लाई' के सिलसिले में यात्रा के बीच प्रियंका मी-टाइम निकाल एंजॉय करती दिखीं। समुद्र किनारे खूबसूरत वक्त बिताया। इस दौरान बेटी मालती भी उनके साथ नजर आईं। साथ ही उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा को भी देखा गया।
प्रियंका चोपड़ा-मालती मैरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
बेबी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनकी बेटी मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने बेटी को भगवती मंत्र कंटस्थ कराया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। नेटिजंस मालती की आवाज की तारीफ कर रहे हैं और कर रहे हैं कि उनकी आवाज पॉपस्टार वाली है।
प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठीं मालती
प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट से मालूम चल रहा है कि उनकी हालिया यात्रा 'ब्लूफ्लाई' के सिलसिले में है। अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान के पल भी शेयर किए हैं। सेट से सामने आई एक तस्वीर में मालती मैरी प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठी हैं और स्क्रिप्ट चेक कर रही हैं।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं, जिनमें समुद्र किनारे के खूबसूरत नजारे हैं। एक तस्वीर में उन्होंने रेत पर हार्ट बनाया है और उसमें अपना, निक जोनस और मालती के नाम का पहला अक्षर लिखा है। बता दें कि 'ब्लूफ्लाई' एक हॉलीवुड साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। 'वाराणसी' 07 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।