कौन है ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ का हिस्सा?
आर्यन खान के अलावा ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पर पायल कपाडिया हैं, जो अपनी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट' के लिए जानी जाती हैं। थेजा रियो हैं, जिनकी पहली फीचर फिल्म 'अंग' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहचान मिली थी। 2024 में, पायल ने अपनी पहली फिक्शन फीचर फिल्म के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता।
किस नंबर पर है शाहरुख खान?
ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की यह लिस्ट वैराइटी ने जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान ने मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गजों के साथ जगह बनाई है। शाहरुख खान को सूची में 92वां स्थान मिला है। टॉप 5 में मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। उनके बाद हम्फ्री बोगार्ट दूसरे नंबर पर, चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें नंबर पर हैं।