फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा, जैक एफ्रॉन के साथ आएंगी नजर

Tue, 15 Apr 2025 07:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Next Movie: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘बेवॉच’ जैक एफ्रॉन के एक कॉमेडी प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी हैं। 
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम एक और हॉलीवुड फिल्म से जुड़ गया है। वह निकोलस स्टोलर की आगामी कॉमेडी प्रोजेक्ट में ‘बेवॉच’ के को-स्टार जैक एफ्रॉन के साथ फिर से जुड़ रही हैं। आगामी फिल्म में माइकल पेना और विल फेरेल भी हैं।

विज्ञापन

कॉमेडी कास्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिल्म में रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो और बिली आइचनर भी हैं। निकोलस अपनी खुद की स्क्रिप्ट से फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ, वह अपनी हालिया फीचर फिल्म ‘यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड’ में सहयोग करने वाले स्टूडियो के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'जाट' की कमाई में आई 46.43 फीसदी की गिरावट, पांच दिन में 100 करोड़ी बनी 'गुड बैड अग्ली'

विज्ञापन

भूमिका के बारे में खुलासा नहीं
आगामी कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और माइकल की भूमिकाओं को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिल्म से जुड़े विवरण अभी भी गुप्त रखे गए हैं। वहीं, प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कास्टिंग अनाउंसमेंट की एक झलक शेयर करके इस प्रोजेक्ट में अपनी भागीदारी की पुष्टि भी की, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।


यह खबर भी पढ़ें: Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम


प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में ओडिशा के कोरापुट में शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म में महेश बाबू भी हैं। राजामौली के पिता, लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘एसएसएमबी 29’ की कहानी लिखी है और कहा जाता है कि यह इंडियाना जोन्स की तरह ही एक एक्शन-एडवेंचर है। इसके अलावा प्रियंका के पास इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। वह ‘द ब्लफ’ में में भी नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका के पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ भी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें