प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें यह गाना है। एक वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'क्या बरसात नया ट्रेंड बन गया है? ऐसा लग रहा है।' उन्होंने अपने साथी कलाकारों बिपाशा बसु और बॉबी देओल को इसमें टैग किया। उन्होंने एक दूसरी रील शेयर की, जिसमें वह और बिपाशा बसु हैं। इस पर उन्होंने लिखा 'खुश हो जाओ। पूरी फीड में बस यही गाना आ रहा है।'
बरसात के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'बरसात' (2005) का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। इसकी कहानी 2002 की अमेरिकी फिल्म 'स्वीट होम अलबामा' पर आधारित थी। यह फिल्म प्रियंका के शुरुआती दिनों की है। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। यह 25 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। वह एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। यह फिल्म संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।