सेलेब्स ने किया कमेंट
कई दूसरे सेलेब्स ने रहमान की बातों पर प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रहमान के बयान की आलोचना की थी। सिंगर शान ने भी रहमान के बयान पर कहा था कि कलाकारों के काम का धर्म से कोई मतलब नहीं है।
रहमान ने शेयर किया वीडियो
अपने बयान पर आलोचना होने के बाद एआर रहमान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। इसके अलावा उन्होंने भारत में कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर आभार जताया था। इस वीडियो के बाद परेश रावल उनके सपोर्ट में आए थे।