फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: ‘प्रियंका चोपड़ा को कार में बैठाया और…’, हाउसफुल 5 के डायरेक्टर ने अभिनेत्री को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 11 Jun 2025 12:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarun Mansukhani on Priyanka Chopra: इन दिनों 'हाउसफुल 5' थिएटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने एक इंटरव्यू में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक किस्सा सुनाया है। 

विज्ञापन
तरूण मनसुखानी और प्रिंयका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tarun_mansukhani @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक वैश्विक पहचान बन चुकी हैं। देश हो या विदेश, हर जगह उनकी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। आने वाले समय में वो एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। इसी बीच फिल्म ‘दोस्ताना’ और ‘हाउसफुल 5’ के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने प्रियंका को लेकर कुछ खास बातें शेयर की हैं।

प्रियंका को बताया 'बियॉन्ड ग्लोबल'

विज्ञापन

तरुण मनसुखानी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्हें पहले दिन से ही एहसास था कि प्रियंका एक ग्लोबल स्टार बनने जा रही हैं। उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने प्रियंका को कार में बैठाया, एक सीडी चलाई और कहा – ‘चाहे तुम कितनी भी बड़ी क्यों न बन जाओ, लोग तुम्हें इसी गाने से याद करेंगे।’ इसके बाद उन्होंने 'देसी गर्ल' ट्रैक प्ले किया। उस वक्त ही उन्हें लग गया था कि प्रियंका सीमाओं से परे जाने वाली हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर इस बात की जानकारी दी गई है।




ये खबर भी पढ़ें: Arbaaz Khan: 'नर्वस हूं, खुश हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं', पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी पर बोले अरबाज खान

विज्ञापन

दोस्त से बढ़कर है ये रिश्ता
तरुण ने ये भी कहा कि उनकी और प्रियंका की दोस्ती कभी भी काम पर आधारित नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘हमारे बीच कभी भी ऐसा नहीं रहा कि हमें एक-दूसरे से काम करना है इसलिए दोस्त रहना जरूरी है। मैं उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस मानता हूं और शायद वह मुझे अच्छा डायरेक्टर मानती होंगी, लेकिन इस सोच ने कभी हमारे रिश्ते को प्रभावित नहीं किया। यही वजह है कि हमारी दोस्ती इतनी सच्ची और मजबूत है।’


उपलब्धियों से बढ़कर है प्रियंका का सफर
तरूण मनसुखानी ने आगे कहा, ‘हम अपने दोस्तों के लिए हमेशा सबसे अच्छा सोचते हैं, उन्हें खुश और सफल देखना चाहते हैं। लेकिन प्रियंका ने जितना हासिल किया है, वो हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। वो एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं, जिन पर न सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश गर्व कर सकता है।’

ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: आलिया भट्ट के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो सकते हैं विक्की कौशल, जानें पूरी डिटेल
 

कनेक्शन आज भी बरकरार
भले ही दोनों रोज एक-दूसरे से बात नहीं करते, लेकिन तरुण मानते हैं कि उनका कनेक्शन आज भी उतना ही गहरा है। उन्होंने कहा, ‘हम कभी-कभी चैट या इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, लेकिन जब भी जरूरत हो, मैं उन्हें कॉल कर सकता हूं। चाहे मेरी जिंदगी की सबसे बुरी बात हो या सबसे अच्छी, मैं उनके साथ बिना किसी हिचकिचाहट के बांट सकता हूं। और मुझे यकीन है कि वो भी ऐसा ही करती हैं।’

 

प्रियंका की ग्लोबल जर्नी
प्रियंका चोपड़ा की जर्नी एक अभिनेत्री से लेकर हॉलीवुड की पहचान बनने तक की रही है। न सिर्फ वह 'क्वांटिको' जैसे शो में नजर आईं, बल्कि ‘बेवॉच’ और ‘लव अगेन’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने भारत और विदेश में अपने अभिनय से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें