ग्लोबल आइकन प्रियंका को एयरपोर्ट पर एक ग्रे क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसे अभिनेत्री मे मैचिंग ट्रैक पैंट, ओवरसाइज्ड ग्लेयर्स और एक ग्रे कैप के साथ कैरी किया था। बता दें कि प्रियंका मुंबई अपनी मराठी फिल्म पानी के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। अब प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'पाणी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'पाणी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। अब प्रियंका चोपड़ा फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक बार फिर मुंबई लौटी हैं और एयरपोर्ट से उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
'पाणी' का प्रमोशन करने के लिए भारत लौटीं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए। पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री किसी खास प्रोजेक्ट के लिए भारत आई हैं, हालांकि विवरण गुप्त रखा गया है। प्रशंसक बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतजार भी कर रहे थे। हालांकि, बता दें कि प्रियंका अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए भारत वापस लौटी हैं।
एयरपोर्ट से वायरल हुआ लुक
ग्लोबल आइकन प्रियंका को एयरपोर्ट पर एक ग्रे क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसे अभिनेत्री ने मैचिंग ट्रैक पैंट, ओवरसाइज्ड ग्लेयर्स और एक ग्रे कैप के साथ कैरी किया था। एयरपोर्ट से बाहर आते ही अभिनेत्री ने पैप्स को नमस्ते भी किया। यही नहीं, उन्होंने ढेर सारे पोज देकर अपनी तस्वीरें भी क्लिक कराई है। फैंस भी अभिनेत्री के इस लुक पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'पाणी' की तो फिल्म का निर्देशन आदिनाथ एम कोठारे ने किया है। वह इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं, जिनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है। यह फिल्म 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।