फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritish Nandy: पद्मश्री प्रीतिश नंदी ने ‘चमेली' व 'कांटे’ समेत कई फिल्में बनाईं, टीवी को दिया पहला सिग्नेचर शो

Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pritish Nandy Achievements: 8 जनवरी को मशहूर फिल्म निर्माता, लेखक और कवि प्रीतिश नंदी का निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवन काल में फिल्म, कला और साहित्य जगत में अतुलनीय योगदान दिया साथ ही कई यादगार फिल्मों का निर्माण किया। आइए जानते हैं उन्होंने अपने जीवन में क्या-क्या उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
प्रीतिश नंदी - फोटो : एक्स @PritishNandy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म निर्माता, लेखक और कवि प्रीतिश नंदी का 73 साल की आयु में निधन हो गया। फिल्ममेकर के निधन पर अनुपम खेर समेत फिल्मी दुनिया के कई दिग्गजों ने दुख जताया। प्रीतिश नंदी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में बनाई। उन्होंने फिल्म, साहित्य, कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देते हुए अपने जीवन काल में कई सारी उपलब्धियां हासिल की। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भी रहें। फिल्म निर्माता के साथ-साथ वह एक प्रतिष्ठित पत्रकार भी थे, उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में सेवा दी। आइए जानते हैं प्रीतीश नंदी ने अपने जीवन में कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल की।
विज्ञापन


कई यादगार फिल्मों का किया निर्माण
प्रीतिश नंदी ने साल 1993 में ‘प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस’ की स्थापना की और इसके गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और रचनात्मक सलाहकार बने रहे। कंपनी का पहला कार्यक्रम ‘द प्रीतिश नंदी शो’ नामक एक चैट शो था, जो दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। यह भारतीय टेलीविजन पर पहला सिग्नेचर शो था, इस शो में उन्होंने कई दिग्गजों का साक्षात्कार लिया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 24 फिल्मों का निर्माण किया। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी फिल्में हैं।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pritish Nandy: सालों पहले की इस गलती पर प्रीतिश नंदी से आज तक खफा हैं नीना गुप्ता, निधन पर भी नहीं जताया शोक
विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्माण
मशहूर निर्माता ने अपने  फिल्मी  करियर में कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया। जिसमें, ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘द मिस्टिक मस्सेर’, ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘मुंबई मैटिनी’, ‘चमेली’, ‘पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ’, ‘शब्द’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘अनकही’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘बो बैरक फॉरएवर’, ‘जस्ट मैरिड’, ‘अग्ली और पगली’, ‘मीराबाई नॉट आउट’, ‘धीमे धीमे’, ‘रात गई बात गई?’, ‘क्लिक करें’, ‘मोटा!’ , ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ और ‘मस्तीजादे’ शामिल है। उनकी कंपनी ने हाल ही में वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ का निर्माण किया है।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pritish Nandy Passes Away: प्रीतिश नंदी का 73 साल की उम्र में निधन, चमेली- झंकार बीट्स का किया था निर्माण

इन पुरस्कारों से हुए सम्मानित
प्रीतिश नंदी को उनके काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साल 1977 में भारतीय साहित्य में योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति से पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ। साल 2008 में कर्मवीर पुरस्कार मिला। हॉलीवुड में ‘ह्यूमन सोसाइटी ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ द्वारा आयोजित ‘जेनेसिस अवार्ड्स 2012’ में ‘अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से ‘बांग्लादेश मुक्ति संग्राम पुरस्कार’ भी उन्हें प्राप्त हुआ।

साहित्य में भी दिया योगदान
उन्होंने अंग्रेजी में कविता की चालीस पुस्तकें लिखीं और बंगाली, उर्दू और पंजाबी के अन्य लेखकों की कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया। प्रीतिश नंदी की कविताओं की पहली पुस्तक ‘ऑफ गॉड्स एंड ऑलिव्स’ 1967 में प्रकाशित हुई थी। जुलाई 1981 में सैन फ्रांसिस्को में कवियों की ‘पांचवीं विश्व कांग्रेस’ में उन्हें विश्व कला और संस्कृति अकादमी द्वारा कवि पुरस्कार विजेता के रूप में नामित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें