फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadu Jeevitham: ‘आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म सहित कई पुरस्कार किए अपने नाम, देखें लिस्ट

Fri, 16 Aug 2024 05:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार को 54वें राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा केरल सरकार के द्वारा की गई। जिसमें, पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित कई प्रमुख पुरस्कारों को अपने नाम कर लिया है।
 
विज्ञापन
आदु जीविथम - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार ने शुक्रवार को साल 2023 के लिए 54वें राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित कई प्रमुख पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमाया। उन्होंने इसमें नजीब की भूमिका निभाई है, जो एक खाड़ी देश में रेगिस्तान में जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। 
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का मिला पुरस्कार
फिल्म 'आदु जीविथम' ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार भी जीता और पृथ्वीराज के साथ फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाले के आर गोकुल को उसी फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए विशेष जूरी मेंशन किया गया। बता दें कि यह फिल्म बेन्यामिन के उपन्यास पर आधारित है। 
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गदगद हुईं नीना गुप्ता, साझा की खुशी
विज्ञापन


इन पुरस्कारों पर भी जमाया कब्जा
ब्लेसी ने 'आदु जीविथम' के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट रूपांतरण का पुरस्कार भी जीता, जबकि रसूल पुक्कुट्टी और सरथ मेनन ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और मिक्सिंग का पुरस्कार अपने नाम किया। सुनील के एस, जिन्होंने फिल्म 'आदु जीविथम'  में रेगिस्तान के दृश्यों को बारीकी से कैद किया, उन्हें सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार जीता। फिल्म को मिले पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि वह बेहद खुश हैं, ना केवल इसलिए कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, बल्कि इसलिए भी कि फिल्म को इतनी प्रशंसा मिली। 
विज्ञापन


इन्होंने भी जीता पुरस्कार
प्रमुख अभिनेत्री उर्वसी और बीना आर चंद्रन ने भी पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने अपनी फिल्म 'उलोझुक्क' और 'थाडावु' में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार जीता। ‘काथल - द कोर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। विजयराघवन ने फिल्म ‘पुक्कलम’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र कलाकार का पुरस्कार जीता। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा भी की गई।
National Film Awards 2024: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट में 12वीं फेल क्यों नहीं बना पाई जगह? यहां जानें वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें