फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangeen: विनीत कुमार सिंह की नई सीरीज 'रंगीन' में दिखेगी धोखे और बदले की कहानी, जारी हुआ पहला पोस्टर

Tue, 15 Jul 2025 02:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rangeen Prime Video New Series: प्राइम वीडियो ने पोस्ट में फिल्म मेकर प्रांजल दुआ और कोपल नैथानी को टैग किया है। इसके अलावा पोस्ट में निर्देशक कबीर खान को टैग किया गया है।
विज्ञापन
रंगीन - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वीडियो पर विनीत कुमार सिंह की अदाकारी वाली 'रंगीन' नाम की एक नई वेब सीरीज आ रही है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा है 'असली आंखें असली झूठ को महसूस कर लेती हैं।' जुलाई 2025 में प्राइम पर नई सीरीज रंगीन आ रही है।'
विज्ञापन

प्राइम वीडियो की पोस्ट में क्या है?
प्राइम वीडियो ने पोस्ट में फिल्म मेकर प्रांजल दुआ और कोपल नैथानी को टैग किया है। इसके अलावा पोस्ट में निर्देशक कबीर खान को टैग किया गया है। इससे अंदाजा लग रहा है कि सीरीज के साथ ये लोग भी जुड़े हों। पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस पर विनीत कुमार सिंह की तस्वीर बनी है।
 

सीरीज की कहानी
प्राइम वीडियो ने अपनी वेबसाइट पर इसी सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है 'अपनी पत्नी के विश्वासघात का पता चलने के बाद, एक सीधा-सादा पति बदला लेने के लिए अंतरंगता की दुनिया में जाता है। अपनी समझ से परे और अनजान, वह ऐसे अनुभवों से गुजरता है जिनमें वह खुद की खोज करता है।'

सीरीज की रिलीज डेट आई सामने
इस सीरीज के नौ एपिसोड हैं जो 25 जुलाई से देखे जा सकते हैं। इनके नाम कुछ इस तरह हैं- दिमाग के कीड़े, सनकी, चींटी, सूरज हुआ मूह, मगरमच्छ, दलदल, जंगली सुअर, आई एम द मैन और दो गधे।
विज्ञापन

अहम किरदार में हैं विनीत कुमार सिंह
इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह, राज श्री देशपांडे और मेघना मलिक हैं।
विनीत कुमार सिंह को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म 'जाट' में देखा गया था। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म हिट रही थी। इससे पहले विनीत कुमार सिंह फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें