फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandit Queen: ‘बैंडिट क्वीन’ को लेकर शेखर कपूर के आरोपों पर प्राइम वीडियो ने दी सफाई, कही ये बात

Mon, 24 Mar 2025 05:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bandit Queen: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के उन आरोपों पर अपना जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में बदलाव करने की बात कही थी। जानिए प्राइम वीडियो ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
शेखर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shekharkapur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों पहले दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उनकी कल्ट फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में उनकी बिना सहमति के बदलाव करने के आरोप लगाए थे। शेखर कपूर का यहां तक कहना था कि बदलावों के बाद उनकी फिल्म पहचान में ही नहीं आ रही है। अब प्राइम वीडियो की ओर से निर्देशक के इन आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण दिया गया है और आरोपों को गलत बताया गया है।

प्राइम वीडियो ने दी सफाई

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ओर से जारी किए गए स्पष्टीकरण में प्लेटफॉर्म के प्रवक्ता की ओर से कहा गया, “प्राइम वीडियो ने हमारे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहे फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के वर्जन में कोई बदलाव नहीं किए हैं। प्राइम वीडियो पर फिल्म का जो संसकरण उपलब्ध है, वो हमें फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर एनएच स्टूडियो द्वारा उपलब्ध कराया गया है।”

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं, बताया अच्छी फिल्म बनाने के लिए क्या करना होगा

शेखर कपूर ने लगाए थे ये आरोप

विज्ञापन

कुछ दिन पहले फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के निर्देशक शेखर कपूर ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाए थे कि प्राइम वीडियो पर उपलब्ध फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ मेरी फिल्म से पहचान में ही नहीं आ रही है। किसी ने फिल्म में इतने बदलाव किए हैं कि वो अब पहचान में भी नहीं आ रही है। ये बदलाव मेरी सहमति के बिना किए गए हैं। फिर भी निर्देशक के रूप में मुझे ही श्रेय दिया गया है। शेखर कपूर ने यह भी कहा था कि क्या हम पश्चिमी निर्देशकों से कमतर हैं? क्या उनमें क्रिस नोलन की फिल्म को उनकी अनुमति के बिना काटने की हिम्मत होगी?

यह खबर भी पढ़ें: South Villains: विलेन बनकर इन साउथ सितारों ने बॉलीवुड में दिखाया दम, लिस्ट में है एक से बढ़कर एक नाम

फूलन देवी के जीवन पर आधारित है फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’
1994 में आई फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से काफी सराहा गया था। इस फिल्म में सीमा बिस्वास फूलन देवी के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में मनोज बाजपेयी और निर्मल पांडे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें