फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम से मिले पीएम मोदी, फोटो शेयर कर लिखा- 'सिर्फ सेल्फी और कुछ नहीं'

Thu, 26 Feb 2026 07:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prime Minister Narendra Modi Meets Fauda Team: इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल दौरे पर हैं। गुरुवार को उनसे इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की स्टार कास्ट, क्रू ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने साथ ली गई सेल्फी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

विज्ञापन
शो ‘फौदा’ की टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के दौरे पर इस्राइल पहुंचे। इस यात्रा के दौरान उनसे इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम ने आकर मुलाकात की। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी खिंचवाई। इस सेल्फी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। 

विज्ञापन


सेल्फी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी यह बात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्राइली जासूसी शो ‘फौदा’ की टीम काफी खुश नजर आई। इस शो की टीम के साथ ली गई तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया और लिखा, ‘इस बातचीत के लिए सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं।’ आगे उन्होंने शो फौदा का हैशटैग लिखा था। 
 

 

Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीर में नजर आए ये कलाकार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई तस्वीर में शो ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर रैज, एवी इसाचारॉफ, एक्टर लेटिटिया ईडो, डोरोन बेन-डेविड और टीम से जुड़े कई लोग नजर आए। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर काफी खुश थे। 
क्या है शो ‘फौदा’ की कहानी?
‘फौदा’ एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, इसमें डोरन कैविलियो (लियोर रै) की कहानी है। वह एक अंडरकवर इस्राइली जासूस ऑपरेटिव है, जो वेस्ट बैंक और गाजा में बड़े टारगेट का पीछा करता है। यह शो 2015 में शुरू हुआ था, इस्राइली नेटवर्क यस ओह पर दिखाया गया था। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद यह दुनिया भर में मशहूर हो गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें