यूजर ने की प्रीति जिंटा की तारीफ
वीडियो में अदित्य भनोट नाम का यूजर प्रीति जिंटा को दूर से देख रहा रहा है और मुस्कुरा रहा है। वीडियो के ऊपर लिखा है 'हर फैन टी-शर्ट चाहता है लेकिन मैं उन्हें निहार रहा हूं।' वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रीति जिंटा ग्राउंड में खड़ी होकर फैंस को टी-शर्ट बांट रही हैं। प्रीति पंजाब किंग्स की सहमालिक हैं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने इस बात के लिए की युजवेंद्र चहल की तारीफ, शेयर की 16 साल पुरानी तस्वीर
प्रीति जिंटा ने वीडियो पर किया कमेंट
फैन ने कैप्शन में लिखा 'आप इस मैच में आईं इसलिए मैं अपने आपको किस्मतवाला समझ रहा हूं, मैं बता नहीं सकता कि आपको यहां देखकर मैं कितना खुश हुआ। मैं चाहता हूं कि मैं आपसे अकेले में मिलूं और आपके साथ अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी सेल्फी लूं।' इस पोस्ट पर प्रीति जिंटा ने दिल वाला इमोजी कमेंट करते हुए लिखा 'मैं भी आपको प्यार करती हूं।'
Shabana Raza B'day: मशहूर एक्टर की पत्नी हैं शबाना रजा, निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया था मुस्लिम नाम
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
प्रीति जिंटा राजकुमार संतोषी निर्देशित 'लाहौर 1947' से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। यह प्रोजेक्ट प्रीति जिंटा के लिए अहम है क्योंकि वह लंबे वक्त के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल होंगे।