अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने पति जीन गुडइनफ के साथ रविवार को लंदन में हुए विंबलडन के फाइनल में पहुंची। अभिनेत्री ने इसकी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मैच के दौरान की भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
पति के साथ शेयर की तस्वीरें
इनमें से कई तस्वीरों में प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पोल्का-डॉटेड नीली ड्रेस में नजर आईं। जबकि पति जीन सफेद शर्ट, नीले ब्लेजर और ट्राउजर में नजर आए। कुछ एक तस्वीरों में कपल अपने दोस्तों के साथ है, तो वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी एंजॉय करते हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने एंजॉय किया वीकेंड
इस दौरान एक्ट्रस ने एक क्लिप शेयर की जिसमें वह लंदन की गर्मी से राहत पाने के लिए खुद को पंखा झलती नज़र आ रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पति परमेश्वर और मेरी पसंदीदा लड़कियों के साथ यह वीकेंड मजेदार रहा। हमने टेनिस का एक शानदार मैच देखा। विंबलडन में पुरुषों का फाइनल देखना बहुत ही शानदार रहा। जैनिक सिनर को अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने के लिए बधाई और कार्लोस अल्कारेज आपने कड़ी टक्कर दी और हमें एक रोमांचक मैच दिया।”
यह खबर भी पढ़ेंः Box Office Collection: तीसरे दिन 'मालिक' की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर छाई रही 'सुपरमैन'
‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी प्रीति
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘लाहौर 1947’ से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए प्रीति लगभग सात साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।