फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'श्री 420' का एलान, फर्स्ट लुक भी हुआ रिलीज

Sun, 13 Jul 2025 11:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav New Film: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म का एलान हो गया है। टाइटल के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की धड़कन हैं। उनके गाने हों या फिल्में, दर्शक हमेशा क्रेजी रहते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार की नई फिल्म का एलान हो गया है। फिल्म का लुक भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर लग रहा है कि आगामी फिल्म में अभिनेता ठग के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
एसआरके म्यूजिक के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ खेसारी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया गया है। फिल्म का नाम है, 'श्री 420'। फिल्म के नाम के अनुसार ही टीजर भी खूब मजेदार है। इस फिल्म में खेसारी के अलावा मधु शर्मा और श्वेता महारा भी नजर आएंगी।

ठगों के सरदार बने दिखे खेसारी लाल
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के लुक के सामने लिखा है, 'ठगों के सरदार नटवरलाल'। स्वैग के साथ वे अपना चश्मा चढ़ाते दिख रहे हैं। इसके साथ धुन बज रही है, 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं'। फिल्म में संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता और उमाकांत राय जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को मधु शर्मा और समीर आफताब प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Paresh Rawal: सलमान खान और आमिर में क्या है अंतर? परेश रावल ने बताया दोनों सितारों के काम करने का अंदाज



विज्ञापन

नेटिजन्स में दिखा उत्साह
फर्स्ट लुक देखकर यह कॉमेडी फिल्म मालूम पड़ रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार गदुरी ने संभाली है। वहीं, अंशुमन सिंह फिल्म के सह-निर्माता हैं।  फिल्म के फर्स्ट लुक पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट मूवी होने वाली है ये'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिट मशीन खेसारी लाल यादव का जलवा है'। एक यूजर ने लिखा, 'फुल कॉमेडी डोज मिलने वाली है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें