फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस पर 'धुरंधर 3' की तरह चर्चा करो'; छात्र आंदोलन पर बोले एक्टर गुरफतेह; इन सितारों ने भी जताया सपोर्ट

Wed, 22 Jul 2026 09:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Support Student Protest: छात्र आंदोलन को सितारों का समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में जहां शबाना आजमी छात्रों के समर्थन में उतरीं। वहीं, मुंबई में भी इस तरह के प्रोटेस्ट में कई सेलेब्स ने समर्थन जताया।
विज्ञापन
मुंबई में छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@gurfatehpirzada
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट-यूजी में कथित अनियमितता को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हुआ। इस छात्र आंदोलन में बीते सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च किया गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी भड़की। दिल्ली से शुरू हुए आंदोलन के समर्थन में अन्य शहरों में भी लोग आवाजें उठा रहे हैं। मुंबई में भी छात्र एकत्र हुए। इस दौरान कई सितारों ने भी सपोर्ट किया। अभिनेता गुरफतेह सिंह पीरजादा ने तो यहां तक कह दिया कि इस पर 'धुरंधर 3' की तरह चर्चा करो।

विज्ञापन

गुरफतेह सिंह ने जताया समर्थन
अभिनेता गुरफतेह सिंह ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना समर्थन जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई पोस्ट शेयर किए हैं। एक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे इस विरोध प्रदर्शन पर उसी उत्साह के साथ चर्चा करें, जैसा वे 'धुरंधर 3' की कहानी पर। सोमवार को जब स्टूडेंट्स नई दिल्ली में प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे तो गुरफतेह ने इंस्टाग्राम पर अपना सपोर्ट देते हुए लिखा था, 'जागो देश, जागो। एक बार फिर क्रांति आई है'। 

प्रदर्शन में पहुंचीं प्रतिभा रांटा और आकासा सिंह
अब गुरफतेह सिंह ने एक और पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'सच कहूं तो सिर्फ एक ही सही पक्ष है। आपको इसके बारे में वैसे ही बात करनी चाहिए, जैसे 'धुरंधर 3' के बारे में की जाती है'। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुई भीड़ की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। एक तस्वीर में प्रतिभा रांटा और सिंगर आकासा सिंह भी प्रदर्शन में मौजूद दिखीं।
 

प्रतिभा रांटा बोलीं- 'चुप्पी तोड़ो, बाहर निकलो'
अभिनेत्री प्रतिभा रांटा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई प्रदर्शन से एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'अब नहीं तो कब! चुप्पी तोड़ो। बाहर निकलो। आवाज उठाओ'।

विज्ञापन

आकासा सिंह बोलीं- 'हमारे स्टूडेंट बातचीत के हकदार हैं'
आकासा सिंह भी मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट में पहुंचीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'कुछ बोलकर भी क्या ही हो जाएगा'। कुछ नहीं बोलकर क्या हो गया वो देख रहे हैं। अब कुछ बोलकर भी देख ही लेते हैं'। हमारे देश के स्टूडेंट्स और भविष्य जवाबदेही और बातचीत के हकदार हैं। राइट, लेफ्ट, प्रोपेगैंडा, धर्म को भूल जाइए। आपको किसी खास पार्टी का साथ देने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप इंसानियत का साथ दे सकते हैं'? 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें