फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: भारत में चांदी काट रही 'द ओडिसी'; 'धमाल 4' की पकड़ भी बरकरार; जानिए बाकी फिल्मों का रहा कैसा हाल?

Wed, 22 Jul 2026 07:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'द ओडिसी', 'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' समेत कई फिल्में लगी हुई हैं। जानिए बीते दिन मंगलवार को किसने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
द ओडिसी-धमाल 4 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों थिएटर्स में खूब रौनक है। क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारतीय दर्शकों को खूब लुभा रही है। अजय देवगन की 'धमाल 4' भी मजबूती से टिकी है। इसके अलावा 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' और ‘ईविल डेड बर्न’ के भी विकल्प हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा हाल रहा?

विज्ञापन

द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
कैसी रही 'द ओडिसी'?
17 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भारत में शानदार प्रदर्शन कर रही है।  फिल्म को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन में और इजाफा देखा गया।
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 21.90 करोड़ की कमाई की। 
  • सोमवार को चौथे दिन फिल्म का कारोबार आठ करोड़ रुपये रहा।
  • कल मंगलवार को फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • पांच दिनों में 'द ओडिसी' का इंडिया नेट कलेक्शन 77.65 करोड़ रुपये हो गया है।

धमाल 4 - फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ 
अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख अभिनीत यह फिल्म भी मजबूती से टिकी है। सोमवार को 11वें दिन इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल 12वें दिन की कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई। फिल्म ने कल चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ 'धमाल 4' का नेट कलेक्शन 131.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘अल्फा’ 
आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत इस फिल्म ने वीकएंड पर थोड़ा ठीक कलेक्शन किया था। मगर, सोमवार से ही कमाई फिर लाखों में सिमट गई। सोमवार को 11वें दिन ‘अल्फा’ ने 75 लाख रुपये जुटाए थे। वहीं, कल मंगलवार को 12वें दिन कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘वेलकम टू द जंगल’ 
इस मल्टीस्टारर फिल्म का कलेक्शन भी अब ढलान पर आ चुका है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी समेत 30 से ज्यादा सितारों से सजी इस फिल्म ने कल मंगलवार को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले सोमवार को (25वें दिन) इसने 12 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.27 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

ईविल डेड बर्न - फोटो : X
‘ईविल डेड बर्न’ 
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी है। सोमवार को यानी 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन 70 लाख रुपये रहा था। वहीं, कल मंगलवार को फिल्म ने 77 लाख रुपये कमाए। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 27.82 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें