फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: प्रिया से शादी के दौरान इसलिए रोने लगे प्रतीक बब्बर, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 16 Feb 2025 04:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prateik Babbar weeping: हाल ही में प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी कर ली है। शादी में फेरे लेने के दौरान प्रतीक बब्बर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि इसका वीडियो वायरल हो गया।
 
विज्ञापन
प्रतीक प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतीक बब्बर ने एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी कर ली। उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर स्मिता पाटिल के घर पर शादी की। उनकी शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई, लेकिन इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रतीक बब्बर शादी में भावुक हो गए।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रतीक बब्बर जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के दौरान जब फेरे ले रहे थे तभी वह रोने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रुमाल से अपने आंसू पोछ रहे हैं। इस दौरान प्रिया प्रतीक का हाथ पकड़ कर सांत्वना दे रही हैं। इसे बाद दोनों मुस्कुराते हैं और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका, हैदराबाद की वापसी
विज्ञापन


यूजर ने किए बेहतरीन कमेंट
सोशल मीडिया पर कई यूजर को ये लम्हा बहुत पसंद आया है। उन्होंने वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि 'जरूर इनको इनकी मां याद आ गई होंगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'उम्मीद है कि वह एक दूसरे के साथ खुशी से रहेंगे।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'बहुत अच्छा लम्हा, आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: सिनेमाघरों में छावा की जमकर हो रही बुकिंग; शो को लेकर उठाया बड़ा कदम

शादी में शामिल नहीं हुए परिवार के लोग
आपको बता दें कि प्रतीक ने 14 फरवरी 2023 में अपने रिश्ते के बारे में ऐलान किया था। दोनों ने एक साल के बाद निजी समारोह में शादी की। प्रतीक ने अपनी मरहूम मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की। प्रतीक की शादी में उनके पिता राज बब्बर, सोतेला भाई आर्य बब्बर और सौतेली बहन जूही बब्बर शामिल नहीं हुईं। हालांकि आर्य और जूही ने बाद में खुलासा किया कि प्रतीक ने उन्हें और उनके पिता को शादी में नहीं बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें