फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: दोबारा शादी करेंगे प्रतीक बब्बर वैलेंटाइन डे पर लेंगे सात फेरे, बांद्रा वाले घर पर होगा फंक्शन

Sat, 01 Feb 2025 01:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prateik Babbar Wedding: वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी शादी करने वाले हैं। तलाक के बाद प्रतीक दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, यह शादी समारोह उनके मुंबई स्थित घर पर होगा।
विज्ञापन
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम- @_prat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘छिछोरे’ फेम अभिनेता प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों तस्वीरें शेयर करके एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार बयां करते रहते हैं। प्रतीक और प्रिया ने पिछले साल सगाई करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

विज्ञापन


कब करेंगे ये दोनों शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैलेंटाइन डे के मौके पर ये दोनों शादी करने वाले हैं। अटकलें लगाईं जा रही हैं कि यह शादी समारोह प्रतीक बब्बर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर आयोजित होगा। हालांकि, शादी के बारे में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: Karla Sofia Gascon: ऑस्कर नामांकन पाने वाली अभिनेत्री ने पुरानी पोस्ट पर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

 

कैसे मिले प्रतीक और प्रिया

चर्चित अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया बनर्जी को उनके जन्मदिन के दो दिन पहले नवंबर 2023 में प्रपोज किया था, फिर इन्होंने जनवरी 2024 में सगाई करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। एक बातचीत में प्रतीक ने कहा था, “मैं तलाक के दौर से गुजर रहा था और प्रिया की भी सगाई टूट चुकी थी। तभी मैं साल 2020 में उनके डीएम पर फिसल गया था। तलाक के बाद ये सब करने से मैं झिझक रहा था, लेकिन मैंने समझा वह मेरी जिंदगी है।”


यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: जुनैद की राह पर चले छोटे नवाब, पहली फिल्म को थिएटर नहीं, सीधे ओटीटी रिलीज


इस वजह से टूटी थी पहली शादी

इससे पहले प्रतीक की शादी सान्या सागर से हो चुकी थी और शादी के चार साल बाद 2023 में इन दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। इस तलाक के बारे में प्रतीक कहा था, “तलाक लेना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला फैसला था उस समय मैं सही हालत में नहीं था। हमारे रिश्ते में धीरे-धीरे मन मुटाव बढ़ता गया, जिसने इस गलत निर्णय को जन्म दिया। अगर तलाक ना होता तो शायद मैं इस महिला (प्रिया बनर्जी) से ना मिल पाता।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें