फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ को लेकर BB 19 में प्रणीत ने किया बड़ा खुलासा, रोहित शेट्टी से कह दी ये बात

Sun, 16 Nov 2025 12:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार से नया प्रोमो सामने आया है। शो में बतौर मेहमान आए रोहित शेट्टी से प्रतियोगी प्रणीत मोरे ने बड़ी बात कह दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बिग बॉस 19 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में शो के वीकएंड का वार से नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गेस्ट के तौर पर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी दिख रहे हैं। प्रोमो में बिग बॉस 19 के प्रतियोगी और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' को लेकर कुछ खुलासा करते दिख रहे हैं। इस पर रोहित शेट्टी ने भी जवाब दिया है। देखें प्रोमो। 

प्रणीत मोरे ने कही ये बात

विज्ञापन

प्रोमो में देखा जाता है कि बिग बॉस 19 में मेहमान बनकर आए निर्माता रोहित शेट्टी ने प्रणीत मोरे से कहा, ‘मेरे बारे में आप अभी स्टैंडअप कर लीजिए।’ इसके बाद प्रणीत ने रोहित शेट्टी के बारे में बोला, ‘रोहित सर बहुत टैलेंटेड हैं, वो खतरों के खिलाड़ी शो के होस्ट के रूप में बिल्कुल फिट दिखते हैं। वो चलती गाड़ी से कूद जाते हैं, जो सबसे बड़ा खतरा है।’ यह सुन सभी प्रतियोगी और खुद फिल्म निर्माता हंस पड़ते हैं। 
 


फिल्म ‘दिलवाले’ को लेकर किया ये खुलासा
आगे वीडियो में देखा जाता है कि प्रणीत मोरे कहते हैं, ‘फिल्म ‘दिलवाले’ में इन्होंने 100 करोड़ रुपये लगाए।’ इसके जवाब में रोहित शेट्टी ने हंसते हुए कहा कि 100 नहीं 150 करोड़ रुपये। आगे प्रणीत ने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्मों के समय इतनी नाकाबंदी रहती है कि वो खुद पुलिस की गाड़ियों की चेकिंग करते हैं। ये बातें सुन खुद फिल्म निर्माता और बिग बॉस के सभी प्रतियोगी हंस पड़ते हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म 'दिलवाले' में रोहित शेट्टी ने निर्देशक और निर्माता की जिम्मेदारी संभाली थी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Akon: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन के साथ बदसलूकी, बंगलुरू में हुए लाइव काॅन्सर्ट में फैंस ने खींची पैंट

शो से कौन होगा बाहर?
वीकएंड का वार एपिसोड में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, यह जल्द ही पता चल जाएगा। अब शो में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर और कुनिका सदानंद, फरहाना, प्रणीत मोरे बचे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें