फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pranit More: '370 की बिरयानी' वाले मामले पर प्रणित मोरे ने फिर मांगी माफी, कहा- मैं इस नफरत का हकदार हूं

Sat, 13 Jun 2026 12:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pranit More Apologises: स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने '370 की बिरयानी' वाले मामले पर माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दर्शकों से एक और मौका मांगा है।
विज्ञापन
प्रणित मोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'370 की बिरयानी' वाले वायरल क्लिप पर ऑनलाइन हो रही आलोचनाओं के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने फिर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे इस आलोचना के हकदार हैं और लोगों से एक और मौका देने की गुजारिश की। बिरयानी वाले विवाद पर प्रणित ने पहले ही माफी मांगी थी।
विज्ञापन


मोरे ने क्या कहा?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोरे ने कहा 'मैं आप सभी से इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्राउड-वर्क वीडियो देखा होगा। इसकी वजह से मुझे बहुत नफरत मिल रही है।'

प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
मोरे ने मानी गलती
कॉमेडियन ने माना कि परफॉर्मेंस के दौरान जब गलत बातें कही गईं, तो उन्होंने दखल न देकर गलती की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार हूं। क्राउड-वर्क सेशन के दौरान, उस आदमी ने कई अपमानजनक बातें कहीं। सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया। यह मेरी समझ की कमी थी। मेरा मानना है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उस समय स्टैंड ले सकता था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'

‘370 की बिरयानी’ मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया बयान, स्टैंडअप कॉमेडियन को दी ये नसीहत

प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
मोरे ने मांगा मौका
मोर ने माना कि उनके रिएक्शन से उन बातों को बढ़ावा मिला और स्थिति और बिगड़ गई। मोरे ने आगे कहा 'मैंने उन बातों को मंच दिया और वहां से मामला और बिगड़ गया। मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें इससे दुख पहुंचा है। जो भी कानूनी कार्यवाही चल रही है, उसमें मैं अधिकारियों का सहयोग कर रहा हूं। मैं आप सभी से एक मौका देने का अनुरोध करता हूं। मैं एक बेहतर इंसान बनूंगा। मैं खुद पर और अपने कंटेंट पर काम कर रहा हूं। आप इसे मेरे भविष्य के काम में देखेंगे।'

प्रणित मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम
महिला आयोग ने किया तलब
गुरुग्राम में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को मोर और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को तलब किया है। आयोग ने कहा कि टिप्पणियों से ऐसा लग रहा था कि वे यौन उत्पीड़न और महिला के साथ बिना सहमति के किए गए व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब जांगड़ा ने शो के दौरान एक डेट का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च किए थे। किस्से के अनुसार, जब महिला ने बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने कथित तौर पर खर्च किए गए पैसे के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की। परफॉर्मेंस के दौरान मोरे को उस बात पर हंसते हुए देखा गया था। 
इस मामले में मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें