राहुल सदाशिवन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘डाइस इरा’ आज 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस हॉरर फिल्म की कहानी और प्रणव मोहनलाल का अभिनय दर्शकों को प्रभावित कर रही है। फिल्म को देख नेटिजंस एक्स पर इसे मास्टरपीस फिल्म बता रहे हैं। चलिए देखते हैं क्या बोल रहे यूजर्स।
नेटिजंस ने कहा- शानदार फिल्म
साउथ अभिनेता प्रणव मोहनलाल, जो सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे हैं। उनकी फिल्म 'डाइस इरा' को दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। एक यूजर ने इसे मास्टपीस बताया। इसके अलावा एक यूजर ने प्रणव मोहनलाल की इसे सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बताया।