फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश राज: अभिनेता ने बीच में ही छोड़ दिया था कॉलेज, बताया क्यों और कैसे राजनीति में आए?

Mon, 21 Sep 2026 12:04 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में तिरुचिरापल्ली के थांथाई पेरियार गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के एक समारोह में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए किस्सा भी सुनाया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा।
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर देश-विदेश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए पोस्ट करते हैं। साथ ही सरकार से सवाल भी करते हैं। 
विज्ञापन


अब एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह किसी पोस्ट को लेकर नहीं, बल्कि हाल ही में उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और अपने पेशे, अपनी जिंदगी में विरोध-प्रदर्शनों की भूमिका के बारे में बात की।

प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम@joinprakashraj
क्या बोले प्रकाश राज?
अभिनेता प्रकाश राज ने तिरुचिरापल्ली के थंथाई पेरियार गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। 

अभिनेता प्रकाश राज इसमें विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने विशेष संबोधन दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के बड़ी संख्या में पूर्व छात्र भी शामिल हुए। कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा कि वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और तिरुचि शिवा के निमंत्रण पर कॉलेज आए हैं।

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
छात्रों को लेकर प्रकाश राज ने कही ये बात?
अभिनेता ने कहा, 'मैं इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मैं यहां इसलिए आया क्योंकि शिवा ने मुझे बुलाया था। मुझे उनकी साहित्यिक पृष्ठभूमि, उनकी सोच और मौजूदा राजनीतिक स्थिति में संसद में लोगों के लिए आवाज उठाने का उनका तरीका पसंद है। लोग कहते हैं कि कॉलेज छात्रों को तैयार करते हैं, लेकिन आज छात्रों से अपने कॉलेज को बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है। इतने सारे पूर्व छात्रों को एक साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है।'

प्रकाश राज ने आगे कहा, 'कॉलेज हमारी जिंदगी को आकार देते हैं। कॉलेज के जरिए लोग पुलिस अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईएएस अधिकारी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों में प्रोफेशनल बनते हैं। वे समाज में जो बदलाव लाते हैं, वही किसी कॉलेज की सफलता का प्रमाण है।'

प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम @joinprakashraj
प्रकाश राज ने क्यों छोड़ा कॉलेज?
अभिनेता ने कहा, 'मैं अपने कॉलेज के दिनों में भी आंदोलनों में शामिल होता था। जब मैं दूसरे साल में था, तब एक लेक्चरर ने मुझसे कहा कि मैं अपना समय बर्बाद कर रहा हूं। इसके बाद मैंने कॉलेज छोड़ दिया। मुझे बैंक मैनेजर या अकाउंटेंट बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक्टिंग मेरा पेशा है, जबकि संघर्ष मेरा जीवन है।'

अभिनेता ने पेरियार, महात्मा गांधी और अन्य लोगों से मिली सीख के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उन्हें अपने विश्वास के लिए लड़ना सिखाया। उन्होंने कहा, 'पेरियार, भारती, चे ग्वेरा, नेल्सन मंडेला, गांधी और अंबेडकर के साथ-साथ साहित्य ने मुझे उस सोच और भावना को सिखाया कि मैं जिस चीज में विश्वास करता हूं, उसके लिए लड़ूं। 

सिनेमा मेरे लिए मनोरंजन का एक साधन है और एक ऐसा हुनर भी है, जिससे मैं पैसे कमाता हूं। लेकिन जब कोई साथी इंसान मुश्किल में हो, तब उसके साथ खड़ा होना मेरी पहचान है।'
विज्ञापन

प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम @joinprakashraj
क्यों राजनीति में हैं प्रकाश राज?
संविधान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चुनावी राजनीति में नहीं हूं, लेकिन मैं लोगों के लिए राजनीति में हूं। बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों से बने संविधान के अनुसार, लोगों को राजनीति में शामिल होना चाहिए, जबकि जनता द्वारा चुने गए लोगों को अपना काम करना चाहिए।'

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
उन्होंने कहा कि लोगों को सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुने हुए नेता जवाबदेह रहें। बता दें कि प्रकाश राज जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे। इसमें में अजय देवगन और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें