फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhleen Sandhu: प्रभलीन संधू ने हासिल किए द इंडियन स्पाई के राइट्स, बनाएंगी अनसुनी जासूसी कहानी

Mon, 03 Mar 2025 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभलीन संधू ने लंबे समय तक हिंदी टीवी सीरियल, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। अब वह बतौर निर्माता भी सक्रिय हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने मिहिर बोस की लिखी किताब ‘द इंडियन स्पाई’ के राइट्स हासिल किए है।

विज्ञापन
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं प्रभलीन संधू - फोटो : ट्विटर-@PrabhleenSandhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतिहासकार मिहिर बोस ने ‘द इंडियन स्पाई-द ट्रू स्टोरी ऑफ इंडियाज मोस्ट रिमार्केबल सीक्रेट एजेंट ऑफ वर्ल्ड वॉर II’ लिखी थी, इसमें जासूसों की अनसुनी कहानियों को समेटा गया है। हाल ही में इस किताब के राइट्स प्रोड्यूस प्रभलीन संधू ने हासिल कर लिए हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस तले अलग-अलग तरह की कहानियां दर्शकों के लिए लाना चाहती हैं। 

विज्ञापन


जासूसों की अनसुनी कहानी बनाएंगी 
प्रभलीन संधू ने जिस किताब के राइट्स हासिल किए हैं, उसके बाद लगता है कि वह अलग तरह की कहानियां दर्शकों के लिए लेकर आएंगी। उम्मीद की जा सकती है कि ऑडियंस अनसुनी जासूसी कहानियां जल्द ही देख पाएंगे। प्रभलीन संधू कहती हैं, ‘भगत राम तलवार की कहानी बहुत ही खास है। अब वक्त आ गया है कि देश और दुनिया उनकी कहानी को, उनकी जर्नी को जानें। हम जल्द ही स्पाई एजेंट्स की कहानी को लाइमलाइट में लाएंगे। इतिहास में जासूसी मिशन को अंजाम देने वाले लोगों की कहानी को पर्दे पर लाएंगे।

ये प्रोजेक्ट्स भी बना रही हैं प्रभलीन 
‘द इंडियन स्पाई’ के अलावा प्रभलीन कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम रही हैं। इसमें 'मेड इन इंडिया - द टाइटन स्टोरी' है, इसमें जिम सरभ ने जेरेक्स देसाई और नसीरुद्दीन शाह ने बिजनेसमैन जेआरडी टाटा का रोल किया है। इसमें देश में एक बड़ा बिजनेस ग्रुप खड़ा करने की कहानी है। वहीं एक प्रोजेक्ट ‘भय-ए गौरव तिवारी मिस्ट्री' भी है, इसमें भारत के पहले पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर की जिंदगी को दिखाया है।
विज्ञापन


प्रभलीन ने बतौर एक्टर किया बेहतरीन काम 
प्रभलीन संधू ने टीवी पर ‘मोहे रंग दे’ और ‘आपकी अंतरा’ जैसे सीरियल किए। वह पंजाबी फिल्मों में भी नजर आईं। राजकुमार राव की हिंदी फिल्म ‘शाहिद’ और करीना कपूर की ‘बकिंघम मर्डर्स’ में भी नजर आई थीं। अब बतौर प्रोड्यूसर भी वह अलग तरह का काम करने पर फोकस कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें