फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan Kiran Rao: गोवारिकर-नियति की शादी में पहुंचे आमिर और ग्रेसी, बेटी के साथ नजर आईं किरण राव

Mon, 03 Mar 2025 05:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Kiran Rao: आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क गोवारिकर की शादी में कई बॉलीवुड स्टार पहुंचे। इसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह भी पहुंचीं। आमिर खान की पत्नी बेटी आइरा के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
किरण, आमिर, ग्रेसी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो मार्च को फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क गोवारिकर की शादी थी। उनकी शादी रियल स्टेट कारोबारी की बेटी नियति कनकिया से हो रही है। शादी समारोह के बाद कोनार्क गोवारिकर के परिवार ने फिल्मी सितारों के लिए एक रिसेप्शन रखा। अब इस प्रोग्राम की फोटो और वीडियो सामने आई हैं। आशुतोष गोवारिकर 'लगान' फिल्म के डायरेक्टर हैं। शादी में 'लगान' थीम हावी रही।
विज्ञापन

'मितवा' गाने पर झूमे गोवारिकर
कोनार्क गोवारिकर और नियति कनकिया की शादी में 'लगान' के अभिनेता आमिर खान और ग्रेसी सिंह पहुंचे। वहीं इस प्रोग्राम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आशुतोष गोवारिकर 'लगान' के 'मितवा' गाने पर झूम रहे हैं। 

शादी में पहुंचे आमिर और ग्रेसी सिंह
आमिर खान कोट पैंन में काफी खूबसूरत लग रहे थे, तो वहीं 'लगान' में साथ काम करने वाली ग्रेसी सिंह भी काफी खूबसूरत दिखीं। ग्रेसी सिंह काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। 

आमिर की बेटी के साथ नजर आईं किरण राव
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी इस शादी समारोह का हिस्सा थीं। वह आमिर खान की बेटी आइरा खान के पति नूपुर शिखरे के साथ आईं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जैसे सोनाली बेंद्रे, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, किरण राव, गायत्री ओबेरॉय और दूसरे स्टार भी शादी में पहुंचे। सोनाली बेंद्र अपने पति गोल्डी बहेल के साथ आईं। वह ग्रे साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके पति नीले कुर्ते पाजामें में अच्छे लग रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें