फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द राजा साब’ की शूटिंग पूरी, प्रभास से जुड़े इस खास दिन पर हुई कंप्लीट; डायरेक्टर ने लिखा स्पेशल मैसेज

Tue, 11 Nov 2025 11:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Saab Shooting Complete: फिल्म ‘द राजा साब’ की शूटिंग पूरी होने पर फिल्म के डायरेक्टर मारुति ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म तय समय पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म के लीड एक्टर प्रभास से जुड़े खास दिन पर फिल्म ‘द राजा साब’ पूरी हुई। कौन सा है वो दिन? और कब रिलीज होगी ‘द राजा साब’ जानिए?

विज्ञापन


डायरेक्टर मारुति ने शेयर की पोस्ट
एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर डायरेक्टर मारुति ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘23 साल पहले प्रभास ने सिनेमा में अपना पहला कदम रखा था। आज उसी दिन फिल्म ‘द राजा साब’ ने अपनी शूटिंग पूरी की है। प्रभास की जर्नी का हिस्सा बनकर लकी फील कर रहा हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हमारी फिल्म एक एनर्जी से भरी होगी।’ हम फैंस के प्यार और बेसब्री को समझते हैं। लेकिन वादा करते हैं कि ‘द राजा साब’ बेस्ट होगी।’  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: एपिक के बाद अब एनिमेटेड वर्जन में आगे बढ़ेगी ‘बाहुबली’ की कहानी, रिलीज हुआ 'बाहुबली द इटरनल वॉर' का टीजर

कब रिलीज होगी फिल्म 
‘राजा साहब’ एक हॉरर-कमेडी फिल्म है। मारुति द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह 9 जनवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें