मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट, खबरें सामने आईं, जिनमें यह दावा किया गया कि हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी चैन का निधन हो गया। यह जानकर भारत और दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। क्या सच में जैकी चैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानिए, फैक्ट चेक रिपोर्ट।
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
11 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर जब फैंस ने जैकी चैन के निधन की खबर देखी तो वे घबरा गए। एक फेसबुक, ट्विटर पोस्ट में कहा गया कि जैकी चैन का निधन कई साल पहले लगी एक चोट के कारण हुआ। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि इस बात की पुष्टि एक्टर की बेटी ने की है।
ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra: बायोपिक में सनी देओल नहीं, इस एक्टर को देखना चाहते हैं धर्मेंद्र; साथ में बिना फीस लिए किया काम
कोरी अफवाह निकली डेथ न्यूज
यह खबर सुनकर जैकी चैन के फैंस आगे आए। कई फैन पेज ने बताया कि यह खबर झूठी है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छा हुआ मैंने जैकी चैन के बारे में ट्विटर पर आकर चेक किया।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसी हरकत के लिए लोगों को जेल भेजना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने भी गुस्से में रिएक्शन दिया और लिखा, ‘मैं तो यह खबर सुनकर टूट ही गया था।’ इस तरह कई लोगों ने इस झूठी खबर पर रिएक्शन दिए। बताते चलें कि जैकी चैन से जुड़े किसी भी ऑफिशियल पोर्टल, सोशल मीडिया पेज पर भी इस तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। इससे साफ है कि जैकी चैन के निधन की खबर कोरी अफवाह है।