फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट; इस दिन जारी होगा टीजर

Tue, 03 Jun 2025 02:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Raja Saab Release Date: अगर आप भी प्रभास की ‘द राजा साबह’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है।
विज्ञापन
द राजा साहब पोस्टर - फोटो : एक्स-@rajasaabmovie
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी दिनों से डिले हो रही फिल्म की अब अंतत: रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही फिल्म का टीजर कब जारी होगा, इसकी भी जानकारी मेकर्स ने शेयर की है।

16 जून को रिलीज होगा फिल्म का टीजर

विज्ञापन

मेकर्स ने ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट और फिल्म के टीजर की तारीख की घोषणा कर दी है। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट और टीजर की तारीख का एलान किया गया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी कि 'द राजा साहब' इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी का टीजर 16 जून को दिन में 10 बजकर 52 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स की ओर से फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया 'रिबेल फेस्टिवल की तारीखें, टीजर 16 जून और द राजा साहब दुनियाभर में रिलीज 5 दिसंबर को।'
 

 

यह खबर भी पढ़ेंः The Raja Saab: 'द राजा साब' को लेकर मई में आएगा बड़ा अपडेट, निर्देशक की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन


मारुति ने किया है निर्देशन
मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साब’ एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है। फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन वीएफएक्स और फाइनेंशियल कारणों से फिल्म आगे बढ़ गई। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिधि कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें