कमल हासन ने की थी शाहरुख खान की तारीफ
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कमल हासन ने फिल्म 'इंडियन 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्हें 'कला को पहचानने वाला और बेहतरीन एक्टर' कहा था। कमल हासन ने यह भी बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म 'हे राम' में काम करने के लिए उनसे एक भी रुपये नहीं लिया था। इस फिल्म को कमल हासन ने लिखा था, उन्होंने ही इसे निर्देशित किया था और इसका निर्माण किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: हाई कोर्ट पहुंचे कमल हासन, कर्नाटक में फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला
शाहरुख खान ने नहीं लिया था पैसा
कमल हासन ने कहा था 'हे राम में शाहरुख साहब ने मुफ्त में काम किया था। यह काम कोई सुपरस्टार नहीं करेगा। यह काम महज एक फैन और आर्ट को समझने वाला ही कर सकता है। मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं। जब हम साथ में काम करते हैं तो हम सिर्फ आम लोग होते हैं। मैं उन्हें सुपरस्टार नहीं समझता। वह मुझे सुपर डायरेक्टर नहीं समझते। हम दोनों दोस्त हैं।
'हे राम' के बारे में
फिल्म 'हे राम' भारत के विभाजन के बाद उथल-पुथल में फंसे दो दोस्तों की कहानी पर बनी है। इसमें कमल हासन ने साकेत और शाहरुख खान ने अमजद अली की भूमिका निभाई थी। फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज हुई थी।
ऐतिहासिक और दार्शनिक कथा वाली फिल्म होने के बावजूद फिल्म को काफी पसंद किया गया।
'ठग लाइफ' के बारे में
कमल हासन 'ठग लाइफ' से बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। कमल हासन फिल्म के सह लेखक और सह पटकथा लेखक हैं। कई सालों बाद कमल हासन ने इस फिल्म में मणि रत्नम के साथ काम किया है।