वायरल वीडियो का एक्शन सीन
- फोटो : X
पाकिस्तान से कैसे जुड़ा यह वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई पुष्टी नहीं हुई है। न ही इसके एआई से बनाये जाने की जानकारी मिली है। यह भी हो सकता है कि यह एक फैन मेड वीडियो क्लिप हो। हालांकि किसी फिल्म के मशहूर सीन को कॉपी किया जाना बहुत ही आम बात है।
फिलहाल यूजर्स इसे पाकिस्तानी क्रेएटर हसीब बिलाल से जोड़ रहे हैं, क्योंकि वह साउथ सिनेमा की फिल्मों के कई एक्शन सीन कॉपी करते हैं। मगर अब तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा।
क्या थी सालार की कहानी?
फिल्म ‘सालार’ की कहानी दो दोस्तों देवा (प्रभास) और वरधा (पृथ्वीराज सुकुमारन) की थी। दोनों के बीच हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों खानसार नाम के एक शहर में एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म एक्शन सीन्स से भरी हुई थी। यह प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक थी।