आसिम रियाज ने क्या कहा?
'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता बटोरने वाले आसिम रियाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर 'बिग बॉस 20' पर तंज कस दिया। उन्होंने इस सीजन को 'फ्लॉप सीजन' कहा। आसिम ने लिखा, 'एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है'। बाद में आसिम ने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया। मगर, इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नेटिजंस ने दिया करारा जवाब
- 'बिग बॉस सीजन 20' अभी शुरू ही हुआ है, इस बीच आसिम रियाज ने तंज भी कस दिया। सोशल मीडिया पर नेटिजंस इस पर आपत्ति जता रहे हैं और इस सीजन को लेकर आसिम की राय का विरोध कर रहे हैं।
- कई यूजर्स का कहना है कि हर सीजन को फ्लॉप बताना उनकी आदत बन गई है, जबकि शो हर साल ट्रेंड करता है और उस पर खूब चर्चा होती है।
- वहीं, कुछ यूजर्स ने आसिम को याद दिलाया कि वे 'बिग बॉस 13' में रनर-अप रहे थे और उन्हें अपनी बातों को लेकर सावधान रहना चाहिए, क्योंकि सलमान खान शो को होस्ट करते हैं।
- कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने उनके सीजन के दौरान उन्हें सपोर्ट किया था, लेकिन उन्हें लगा कि तब से उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
15 प्रतिभागियों ने की घर में एंट्री
बता दें कि इस बार घर के अंदर कुल 15 प्रतिभागी गए हैं। शो में इस बार कनिका मान, मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, कुशल तंवर (गुल्लू), अरिश्फा खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, लव गिल, हर्ष विजय, तन्मय सिंह, रोहेद खान, रीति तिवारी और खुशी दुबे दिलचस्प गेम खेलेंगे।