फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: क्या 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स छिपा रहे हैं ये बात! रिलीज फॉर्मेट से जुड़ा है मामला

Mon, 27 May 2024 09:10 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। प्रभास की इस फिल्म के रिलीज फॉर्मेट को लेकर एक नई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। ऐसे में आए दिन कभी फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ जाता है तो कभी फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगती है। 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता अभी तक तो पोस्टर और किरदारों के फर्स्ट लुक जारी कर-करके दर्शकों के बीच माहौल बनाने में सफल रहे हैं। इसी बीच अब एक और नई चर्चा से माहौल बनना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


3डी फॉर्मेट में रिलीज हो सकती है फिल्म!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कल्कि 2898 AD' को लेकर चर्चा है कि इसे 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है और अगर ऐसी कोई घोषणा होती है तो संभव है कि दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। 

जून के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकता है ट्रेलर
फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में, फिल्म के एक और किरदार बुज्जी को दर्शकों के सामने पेश किया था। यह एक काल्पनिक कार है। फिल्म से जुड़ी कई सारी चीजें सामने आ चुकी है और अब सबकी निगाहें ट्रेलर पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जून के पहले हफ्ते में 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक नहीं की गई है। 
विज्ञापन


Taha Shah Badussha: कई बार गुजारिश करने पर ताहा शाह बद्दुशाह के हाथ लग पाई 'हीरामंडी', अभिनेता ने जताई खुशी
विज्ञापन


27 जून को होगी रिलीज
'कल्कि 2898 एडी' एक सांइस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले किया गया है। संतोष नारायणन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

Anant Radhika 2nd Pre Wedding: दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, भतीजे के साथ सलमान खान भी रवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें