फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: प्रभास की सालार ने की अमेरिका में जबर्दस्त शुरुआत, एडवांस बुकिंग में किया 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Sun, 27 Aug 2023 01:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की इस आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि प्रभास की ‘सालार’ ने अमेरिका में जबरदस्त शुरुआत की है और एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' से फैंस समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मूवी दुनिया भर में पांच हजार से अधिक स्थानों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ ही इससे जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइन का हिस्सा बन रहा है। वहीं, प्रभास की इस आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि प्रभास की ‘सालार’ ने अमेरिका में जबरदस्त शुरुआत की है और एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है।

 

रिलीज से पहले ही प्रभास की फिल्म सालार की धूम

विज्ञापन

प्रभास अपनी आगामी फिल्म सालार: पार्ट वन- सीजफायर के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के लिए शुरुआती सप्ताहों में अभी तक 13500 से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि फिल्म रिलीज में अभी एक महीने से अधिक का समय बाकी है। इस देखकर ऐसा लगता है कि प्रभास के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sushmita Sen: बेटी की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म से हाथ धो बैठी थीं सुष, एक्ट्रेस ने साझा किया पुराना किस्सा

 

अमेरिका में किया एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन
प्रभास की आखिरी रिलीज ‘आदिपुरुष’ ने दुनिया भर में 390 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन फिल्म अपने खराब वीएफएक्स संवादों और पात्रों के खराब अभिनय के लिए अधिक चर्चा में थी। लेकिन इन सब के बावजूद ऐसा लगता है कि प्रभास अपनी अगली फिल्म के साथ फिर से स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने को तैयार बैठे हैं।  प्रभास की अगली फिल्म सालार : पार्ट वन - सीजफायर है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। एक महीने पहले की फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है।

Mukesh Last Show: नितिन मुकेश ने भरे दिल से सुनाया पापा के आखिरी शो का किस्सा, ये रहीं आखिरी पंक्तियां

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

अभी के आंकड़ों के अनुसार, सालार अभी भी अपनी रिलीज से 32 दिन दूर है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही सप्ताहांत में 13500 से अधिक टिकट बेच चुकी है। फिल्म की 952 जगहों पर स्क्रीनिंग की जा रहा है और इसने अमेरिका में 3 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। प्रभास की ‘सालार’ रिलीज डेट के काफी करीब है। निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने में रिलीज करने वाले हैं।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें