फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh Song: सावन के महीने में पवन सिंह का धमाका; नया भोजपुरी गाना 'गनु के पापा' रिलीज; जमकर बरसे व्यूज

Fri, 14 Aug 2026 02:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganu Ke Papa Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नाया गाना 'गनु के पापा' रिलीज हो गया है। पवित्र सावन मास में आया यह गाना भगवान शिव को समर्पित है।
विज्ञापन
पवन सिंह का गाना 'गनु के पापा' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र सावन मास चल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में नए-नए धार्मिक गीतों के रिलीज होने का सिलसिला जारी है। अक्षरा सिंह ने 'महादेव की दीवानी' गाना रिलीज किया तो खेसारी लाल यादव ने 'ए देवघर के राजा' गाना पेश किया। पावर स्टार पवन सिंह भी महादेव को समर्पित सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'गनु के पापा'।

विज्ञापन

पवन सिंह का गाना 'गनु के पापा' - फोटो : वीडियो ग्रैब
कावड़िए भक्त बने पवन सिंह
पवन सिंह का गाना 'गनु के पापा' आज 14 अगस्त को पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे पवन सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। सिंगिंग के साथ-साथ यह गाना उन पर फिल्माया भी गया है। इसमें पावर स्टार कांवड़िए बने दिखे हैं। 

पवन सिंह का गाना 'गनु के पापा' - फोटो : वीडियो ग्रैब
बरसे लाखों व्यूज
पवन सिंह के इस गाने को दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब पौने दस बजे रिलीज हुए गाने पर दोपहर तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 1.4 व्यूज मिले। इसी के साथ गाने की तारीफ भी खूब हो रही है। यूजर ने लिखा है, 'दमदार गाना है। इसलिए आपको पावर स्टार कहते हैं'। बता दें कि गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं। निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। वहीं, म्यूजिक डायरेक्शन संग्राम आकाश है।

विज्ञापन

क्या तीसरी शादी को तैयार पवन सिंह?
पावर स्टार इन दिनों शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। इसमें निरहुआ, आम्रपाली दुबे समेत कई भोजपुरी स्टार्स नजर आ रहे हैं। शो के आगामी एपिसोड में राधे मां बतौर गेस्ट बनकर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी की। राधे मां सामने आए प्रोमो में पवन सिंह की तीसरी शादी की भविष्यवाणी करती दिखीं।
दरअसल, भारती सिंह प्रोमो में राधे मां से कहती हैं, 'मां पवन भाई को अच्छा जीवन साथी मिले इस मामले में पवन सिंह जी ने बहुत बार धोखा खाया है'। इसके बाद राधे मां भोजपुपी पावर स्टार के माथे को पढ़ते हुए कहती हैं, 'इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में बहुत ही अच्छी लविंग वाइफ मिलेगी'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें