फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khaby Lame: दुनिया के सबसे बड़े टिक टॉक स्टार खाबी लेम हिरासत में; छोड़ना पड़ा अमेरिका, क्या है मामला?

Wed, 11 Jun 2025 09:26 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khaby Lame in Custody: बड़े टिक टॉकर खाबी लेम को हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ा। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
खाबी लेम - फोटो : इंस्टाग्राम- @khaby00
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज से करोड़ों दिलों को जीतने वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम अब विवादों में आ गए हैं। इंटरनेट पर बिना एक शब्द कहे अपने मजेदार रिएक्शन वीडियो के लिए मशहूर खाबी को अमेरिका में इमिग्रेशन विभाग ने हिरासत में लिया और इसके बाद उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

खाबी लेम, जिनका असली नाम सेरिंगे खबेन लेम है, अप्रैल के आखिर में अमेरिका आए थे। लेकिन जानकारी के मुताबिक वो वीजा की तय समयसीमा के बाद भी वहां रुके रहे। लास वेगास स्थित हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि, उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया बल्कि खुद अपनी मर्जी से जाने का ऑप्शन दिया गया, जिसके तहत वो अमेरिका को छोड़कर जा सकते थे। इस विकल्प के जरिए खाबी अपने इमिग्रेशन रिकॉर्ड में डिपोर्टेशन जैसे गंभीर दाग से बच गए, लेकिन आमतौर पर ऐसे मामलों में अमेरिका में वापसी पर प्रतिबंध लग सकता है जो कई सालों तक चलता है।

ये खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन

ट्रंप की नीति और मौजूदा सख्ती
ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियां एक बार फिर चर्चा में हैं। देशभर में ICE द्वारा की जा रही छापेमारी और सख्त कार्रवाइयों के बीच खाबी की हिरासत और अमेरिका छोड़ना एक बड़ा उदाहरण बन गया है। लॉस एंजिल्स में हाल में हुए कई बड़े इमिग्रेशन रेड्स के बाद अमेरिका में विरोध प्रदर्शन भी तेज़ हो गए हैं।
 


महामारी से स्टारडम तक का सफर
खाबी लेम ने कोविड महामारी के दौर में एकदम अलग अंदाज में इंटरनेट पर जगह बनाई। वो बिना कुछ बोले, सिर्फ एक्सप्रेशन के ज़रिए आम तौर पर वायरल हो रहे जटिल ‘लाइफ हैक्स’ का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। उनके इस सादगी भरे लेकिन मजाकिया अंदाज ने दुनियाभर के लोगों को दीवाना बना दिया। आज उनके टिक टॉक पर 162 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें इस प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा फॉलो किया गया व्यक्ति बनाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Nischay Malhan: अभिषेक मल्हान के भाई ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, निश्चय मल्हान की शादी की तस्वीरें वायरल


कहां से आए खाबी?
सेनेगल में जन्मे खाबी बहुत छोटे थे जब उनके माता-पिता उन्हें लेकर इटली आ गए थे। यहीं उन्होंने अपने बचपन और युवावस्था के साल गुजारे और अब वो एक इतालवी नागरिक हैं। खाबी की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि उन्होंने 2022 में मशहूर डिजाइनर ब्रांड हुगो बॉस के साथ करार किया। हाल ही में उन्हें यूनिसेफ का गुडविल एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।


मेट गाला में नजर आए थे खाबी
अमेरिका आने के कुछ ही दिनों बाद खाबी ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में शिरकत की थी। इस इवेंट में उनकी मौजूदगी ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन महज कुछ हफ्तों के अंदर ही उनका वीजा विवाद इस ग्लैमर से भरे सफर को एक गंभीर मोड़ पर ले आया।
 

क्या आगे अमेरिका लौट पाएंगे?
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खाबी लेम भविष्य में अमेरिका लौट पाएंगे? चूंकि उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया बल्कि स्वेच्छा से प्रस्थान करने दिया गया है, इसलिए संभावना है कि कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर वह फिर से अमेरिका में प्रवेश पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें